फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

हेल्थ अलर्ट: बार-बार माइग्रेन अटैक के पीछे हो सकते हैं ये ट्रिगर, जानिए इस भयानक सिरदर्द से कैसे बचें

Fri, 16 Oct 2026 11:53 AM IST
अभिलाष श्रीवास्तव हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिलाष श्रीवास्तव Updated Fri, 16 Oct 2026 11:53 AM IST
सार

Migraine Attack: माइग्रेन एक ऐसा सिरदर्द है जिसमें तेज दर्द, मतली और रोशनी या आवाज के प्रति संवेदनशीलता हो सकती है। शांत कमरे में आराम, ठंडी पट्टी, नियमित नींद और ट्रिगर से बचाव इसमें मददगार हो सकते हैं। बार-बार माइग्रेन अटैक आने पर डॉक्टर से सलाह जरूर लें।

विज्ञापन
Migraine pain Triggers How to Identify and Avoid Them
माइग्रेन की समस्या - फोटो : Amarujala.com/AI

क्या आपको भी अक्सर सिर में तेज दर्द रहता है, अक्सर ये दर्द सिर के एक तरफ ज्यादा होता है? इस तरह की समस्या बार-बार होती रहती है तो आपको समय रहते सावधान हो जाना चाहिए। दर्द के साथ अगर मितली-उल्टी की भी दिक्कत होती रहती है और रोशनी-आवाज के कारण समस्या और बढ़ जाती है तो ये माइग्रेन की ओर इशारा हो सकता है, जिसपर सभी लोगों को गंभीरता से ध्यान देते रहना चाहिए।



माइग्रेन सामान्य सिरदर्द से अलग होता है। इसमें सिर के एक या दोनों तरफ तेज दर्द हो सकता है। कई लोगों को दर्द के साथ मतली, उल्टी, रोशनी और तेज आवाज से परेशानी भी होती है। माइग्रेन का एक अटैक आमतौर पर 4 से 72 घंटे तक रह सकता है। इस दौरान रोजमर्रा के काम करना भी मुश्किल हो सकता है।

स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, माइग्रेन कई कारणों से आपको परेशान कर सकता है इसलिए इसके जोखिम कारकों को ध्यान में रखते हुए बचाव के उपाय करते रहना चाहिए।

Trending Videos
Migraine pain Triggers How to Identify and Avoid Them
माइग्रेन के कारण होने वाली दिक्कतें - फोटो : Freepik.com

तेज रोशनी और दूसरे ट्रिगर से बचें

माइग्रेन के दौरान रोशनी से होने वाली परेशानी को फोटोफोबिया कहा जाता है। तेज धूप में बाहर निकलते समय धूप का चश्मा पहनना और स्क्रीन की चमक कम करना आराम देने में मदद कर सकता है। 
जरूरत के अनुसार कंप्यूटर में एंटी-ग्लेयर स्क्रीन का इस्तेमाल भी किया जा सकता है। 
 

  • अगर सिरदर्द अचानक बहुत तेज शुरू हो या इसके साथ कमजोरी, बोलने में परेशानी, बेहोशी या बुखार भी हो रहा हो तो तुरंत डॉक्टर से सलाह लें। 
  • माइग्रेन के लिए जरूरत पड़ने पर डॉक्टर दर्द कम करने या अटैक रोकने वाली दवाएं दे सकते हैं।
Migraine pain Triggers How to Identify and Avoid Them
सिर में दर्द की दिक्कत - फोटो : Freepik.com

शांत और अंधेरे कमरे में आराम करें
 

  • माइग्रेन के दौरान रोशनी और आवाज के प्रति संवेदनशीलता बढ़ जाती है। ऐसे में तेज रोशनी, टीवी और मोबाइल की आवाज से दूर शांत, अंधेरे कमरे में आराम करना मददगार हो सकता है। सिर या गर्दन पर कपड़े में लपेटकर ठंडी पट्टी रखने से भी कुछ लोगों को राहत मिलती है। अगर दर्द बार-बार होता है या रोजमर्रा के काम प्रभावित करता है, तो डॉक्टर से सलाह लेना जरूरी है।


सिर की मालिश करें
 

  • तनाव और गर्दन की मांसपेशियों में खिंचाव कुछ लोगों में सिरदर्द को बढ़ा सकते हैं। ऐसे में सिर, गर्दन और कंधों की हल्की मालिश से तनाव कम करने और आराम महसूस करने में मदद मिल सकती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Migraine pain Triggers How to Identify and Avoid Them
नींद की समस्या - फोटो : Freepik.com

नींद को लेकर न बरतें लापरवाही

नींद की कमी और सोने-जागने के समय में बार-बार बदलाव करने से भी माइग्रेन ट्रिगर हो सकता है। इसलिए रोजाना लगभग एक ही समय पर सोने और जागने की आदत  बनाएं। सोने से पहले मोबाइल और कंप्यूटर का इस्तेमाल कम करें और कैफीन का सेवन शाम के बाद करने से बचें।
 

  • वयस्कों को आमतौर पर हर रात 7 से 9 घंटे की नींद लेने की सलाह दी जाती है। दिन में छोटी झपकी भी कुछ लोगों को आराम दे सकती है।


--------------
नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्टस के आधार पर तैयार किया गया है।

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed