{"_id":"679daa892daf8f4e4b02aaa1","slug":"pumpkin-leaves-benefits-heart-problem-gastric-problem-anaemia-premenstrual-syndrome-details-inside-disprj-2025-02-01","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Pumpkin Leaves Benefits: पीरियड्स के दर्द से लेकर कब्ज तक के लिए वरदान है कद्दू के पत्ते, करें डाइट में शामिल","category":{"title":"Health & Fitness","title_hn":"हेल्थ एंड फिटनेस","slug":"fitness"}}
Pumpkin Leaves Benefits: पीरियड्स के दर्द से लेकर कब्ज तक के लिए वरदान है कद्दू के पत्ते, करें डाइट में शामिल
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: दीक्षा पाठक
Updated Sat, 01 Feb 2025 10:30 AM IST
सार
Pumpkin: कद्दू के पत्ते विशेष तौर पर महिलाओं के स्वास्थ्य के लिए ज्यादा फायदेमंद होते हैं। अगर आपको भी इसके बारे में नहीं पता था तो आज की इस खबर में हम आपको कद्दू के पत्ते खाने के फायदे बताने जा रहे हैं। आइए जानते है।
Pumpkin Leaves: वैसे तो सभी तरह के फल और सब्जियां सेहत के लिए काफी फायदेमंद होते हैं, लेकिन अगर बात पंपकिन (कद्दू) की करें, तो इसे गुणों का खजाना कहा जाता है। यही नहीं, आयुर्वेद में भी कद्दू को औषधीय रूप से फायदेमंद बताया गया है, लेकिन क्या आपको पता है कि कद्दू की सब्जी के अलावा इसके पत्ते भी खाए जाते हैं और ये स्वाद में काफी स्वादिष्ट होते हैं। कद्दू के पत्ते विशेष तौर पर महिलाओं के स्वास्थ्य के लिए ज्यादा फायदेमंद होते हैं। अगर आपको भी इसके बारे में नहीं पता था तो आज की इस खबर में हम आपको कद्दू के पत्ते खाने के फायदे बताने जा रहे हैं। आइए जानते है।
Trending Videos
2 of 5
कद्दू के बीज
- फोटो : istock
कब्ज
अगर आपको लगातार कब्ज की दिक्कत हो रही है तो कद्दू के पत्ते से आराम मिल सकता है। कद्दू के पत्ते में फाइबर भरपूर मात्रा में होता है। ऐसे में अगर आप इसका रोजाना सेवन करते हैं तो आपको कब्ज से तुरंत राहत मिल जाती है। यही नहीं, यह पेट साफ करने के लिए भी काफी उपयोगी होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 5
कद्दू के पत्ते के फायदे
- फोटो : इंस्टाग्राम
मजबूत हड्डियां
कद्दू के पत्तों में भरपूर मात्रा में कैल्शियम होता है। इसके साथ ही फास्फोरस भी मौजूद होता है। ऐसे में यह आपकी हड्डियों को मजबूत करता है और दांतों के विकास में जरूरी भूमिका भी निभाता है। अगर आप इसका रोजाना सेवन करते हैं तो इससे जोड़ों में दर्द और थकान से निजात मिल जाता है। यह सेहत के लिए काफी फायदेमंद होता है।
4 of 5
कद्दू के पत्ते के फायदे
- फोटो : इंस्टाग्राम
एनीमिया
कद्दू के पत्तों में आयरन भी अच्छी मात्रा में मौजूद होता है। यह एनीमिया को दूर कर देता है और पीरियड्स में पेट दर्द से भी राहत देता है। आप इसका सेवन मासिक धर्म के दौरान भी कर सकते हैं।
विज्ञापन
5 of 5
कद्दू के पत्ते के फायदे
- फोटो : इंस्टाग्राम
कोलेस्ट्रॉल
कद्दू के पत्तों में छोटी घुलनशील फाइबर की मात्रा भी ज्यादा होती है। ऐसे में यह आंतों में एसिड बनने की प्रक्रिया को रोकने का काम करता है, जिससे रक्त कोलेस्ट्रॉल का लेवल भी कम हो जाता है। इसमें मौजूद फाइबर दिल की बीमारी के लिए काफी फायदेमंद होता है।
अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।
सबसे विश्वसनीयहिंदी न्यूज़वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ेंलाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसेहेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health and fitness news), लाइवफैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्टफूड न्यूज़इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) औरयात्रा (travel news in Hindi) आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।