सब्सक्राइब करें

Health Tips: गर्भावस्था में सेहत का रखें विशेष ध्यान, इन तीन चीजों के सेवन से परहेज की सलाह देते हैं डॉक्टर्स

हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिवानी अवस्थी Updated Wed, 29 Jun 2022 11:20 AM IST
विज्ञापन
Today Health Tips Doctor Advice Avoid These 3 Things During Pregnancy News in Hindi
गर्भावस्था में किन चीजों का करें सेवन - फोटो : istock

Health Tips : गर्भावस्था में महिलाओं को अपनी सेहत का खास ख्याल रखना होता है। जरा सी लापरवाही माता और शिशु दोनों के लिए नुकसानदायक हो सकती है। विशेषज्ञ गर्भवती और होने वाले शिशु के स्वास्थ्य को लेकर कई सलाह देते हैं। गर्भावस्था में खान पान का शरीर पर बहुत असर पड़ता है। खानपान में लापरवाही से शिशु को नुकसान हो सकता है।इसलिए गर्भवती को पोषणयुक्त आहार लेने की सलाह दी जाती है। वहीं गर्भ में पल रहे बच्चे की सुरक्षा के लिए कुछ चीजों का सेवन सोच समझ कर करना चाहिए। कई बार कुछ हेल्दी फूड भी गर्भवती महिलाओं को नुकसान पहुंचा सकते हैं। विशेषज्ञ के मुताबिक, गर्भावस्था के पहले तीन महीनों में महिलाओं को आहार में कुछ खास चीजों के सेवन से परहेज करना चाहिए। डाॅक्टर गर्भवस्था में महिलाओं को कुछ चीजों का सेवन करने से मना करते हैं। चलिए जानते हैं कि गर्भावस्था के दौरान महिलाओं को कौन सी चीजों का सेवन नहीं करना चाहिए।

Trending Videos
Today Health Tips Doctor Advice Avoid These 3 Things During Pregnancy News in Hindi
कच्चा पपीता - फोटो : Pixabay

कच्चा पपीता न खाएं

पपीते को पोषक तत्वों से भरपूर फल माना जाता है। पपीता का सेवन सेहत के लिए अच्छा होता है। लेकिन गर्भावस्था में कच्चा पपीते का सेवन न करने की सलाह दी जाती है। विशेषज्ञों के मुताबिक, कच्चा पपीता खाने से समय से पहले प्रसव होने का खतरा रहता है। ऐसे में अगर गर्भवती को पपीता का सेवन करना है तो डॉक्टर की सलाह के बाद ही पपीता खाएं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Today Health Tips Doctor Advice Avoid These 3 Things During Pregnancy News in Hindi
अंडा - फोटो : Pixabay

अंडे के सेवन से परहेज

अंडा एक अच्छा और पोषक तत्वों से भरपूर आहार है। बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक की डाइट में अंडा शामिल करने की सलाह दी जाती है लेकिन गर्भवती को कच्चा अंडा बिल्कुल नहीं खाना चाहिए। इसके अलावा हाफ बेक्ड यानी अधपका अंडा खाने से भी परहेज की सलाह दी जाती है। कच्चा या अधपका अंडा गर्भावस्था में पेट में परेशानी कर सकता है। इससे उल्टी और दस्त की समस्या हो सकती है, जो गर्भवती के लिए सही नहीं है। अंडा खाने के लिए डॉक्टर से सलाह के बाद ही सीमित मात्रा में पके हुए अंडे का ही सेवन कर सकते हैं। 

Today Health Tips Doctor Advice Avoid These 3 Things During Pregnancy News in Hindi
अनानास - फोटो : PIXABAY

अनानास 

फल हर किसी को अपनी डाइट में शामिल करनी चाहिए। गर्भावस्था में भी फलों को खाने की सलाह दी जाती है। लेकिन गर्भवती महिलाओं को कुछ फलों का सेवन करने से बचना चाहिए। इनमें से एक फल है अनानास। अनानास में बहुत सारे पोषक तत्व और विटामिन सी प्रचुर मात्रा में पाया जाता है, जो हेल्थ के लिए अच्छा पल है। लेकिन गर्भवती महिलाओं को अनानास का सेवन करने से परहेज करना चाहिए। अनानास खाने से समय से पहले प्रसव होने का डर रहता है। 

विज्ञापन
Today Health Tips Doctor Advice Avoid These 3 Things During Pregnancy News in Hindi
गर्भवती महिला के लिए जरूरी बातें - फोटो : istock

नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्ट्स और स्वास्थ्य विशेषज्ञों की सुझाव के आधार पर तैयार किया गया है। 

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।

विज्ञापन
अगली फोटो गैलरी देखें

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed