{"_id":"69cf441d0cee6b05680f0d14","slug":"what-is-menopause-in-women-know-its-symptoms-menopause-kab-hota-hai-or-kyu-2026-04-03","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Women Health: मेनोपॉज किसे कहते हैं और इसके लक्षण क्या हैं? हर महिला के लिए जरूरी है ये जानना","category":{"title":"Health & Fitness","title_hn":"हेल्थ एंड फिटनेस","slug":"fitness"}}
Women Health: मेनोपॉज किसे कहते हैं और इसके लक्षण क्या हैं? हर महिला के लिए जरूरी है ये जानना
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Shruti Gaur
Updated Fri, 03 Apr 2026 12:44 PM IST
सार
What Is Menopause: एक उम्र के बाद महिलाओं के शरीर में कई बदलाव होते हैं, उन्हीं में एक है मेनोपॉज...... आइए आपको इसके बारे में डिटेल में बताते हैं।
विज्ञापन
मेनोपॉज किसे कहते हैं और इसके लक्षण क्या हैं?
- फोटो : अमर उजाला
What Is Menopause: हर महिला के जीवन में कई चरण आते हैं, जिनमें शारीरिक और मानसिक बदलाव स्वाभाविक हैं। जन्म, बचपन, किशोरावस्था और प्रजनन आयु के बाद एक ऐसा समय भी आता है, जब महिला का शरीर पुराने तरीके से काम करना बंद कर देता है। ये बदलाव केवल शारीरिक नहीं बल्कि मानसिक और भावनात्मक रूप से भी महसूस किए जा सकते हैं।
Trending Videos
मेनोपॉज किसे कहते हैं और इसके लक्षण क्या हैं?
- फोटो : Adobe stock
मेनोपॉज कब होता है?
मेनोपॉज महिला के जीवन का वह चरण है जब उसके अंडाशय में अंडाणु का उत्पादन बंद हो जाता है और माहवारी यानी कि पीरियड पूरी तरह रुक जाते हैं। आम तौर पर ये 45 से 55 साल की उम्र के बीच होता है, लेकिन कभी-कभी यह जल्दी या देर से भी शुरू हो सकता है। मेनोपॉज को पूरा होने के बाद महिला की प्रजनन क्षमता समाप्त हो जाती है।
मेनोपॉज महिला के जीवन का वह चरण है जब उसके अंडाशय में अंडाणु का उत्पादन बंद हो जाता है और माहवारी यानी कि पीरियड पूरी तरह रुक जाते हैं। आम तौर पर ये 45 से 55 साल की उम्र के बीच होता है, लेकिन कभी-कभी यह जल्दी या देर से भी शुरू हो सकता है। मेनोपॉज को पूरा होने के बाद महिला की प्रजनन क्षमता समाप्त हो जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
मेनोपॉज किसे कहते हैं और इसके लक्षण क्या हैं?
- फोटो : Freepik.com
मेनोपॉज के लक्षण और उनके उपचार
1. माहवारी में बदलाव
मेनोपॉज के शुरुआती चरण में माहवारी का चक्र अनियमित हो जाता है। कभी अधिक लंबा तो कभी छोटा हो सकता है। धीरे-धीरे यह पूरी तरह रुक जाता है।
इसका उपचार
1. माहवारी में बदलाव
मेनोपॉज के शुरुआती चरण में माहवारी का चक्र अनियमित हो जाता है। कभी अधिक लंबा तो कभी छोटा हो सकता है। धीरे-धीरे यह पूरी तरह रुक जाता है।
इसका उपचार
- हार्मोन रिप्लेसमेंट थेरेपी (HRT) डॉक्टर की सलाह से।
- पत्तेदार सब्जियां, सोया और फ़्लैक्ससीड का सेवन करें।
- नियमित व्यायाम और तनाव कम करने की तकनीकें आजमाएं।
मेनोपॉज किसे कहते हैं और इसके लक्षण क्या हैं?
- फोटो : Freepik.com
2. तेज पसीना आना
अचानक गर्मी का एहसास और पसीना आना भी मेनोपॉज का एक अहम लक्षण है। यह अक्सर रात को होता है।
इसका उपचार
अचानक गर्मी का एहसास और पसीना आना भी मेनोपॉज का एक अहम लक्षण है। यह अक्सर रात को होता है।
इसका उपचार
- हल्के कपड़े पहनें और कमरे में वेंटिलेशन रखें।
- कैफीन और मसालेदार भोजन कम करें।
- योग, ध्यान और गहरी साँस लेने की तकनीक अपनाएं।
विज्ञापन
मेनोपॉज किसे कहते हैं और इसके लक्षण क्या हैं?
- फोटो : Freepik.com
3. नींद में परेशानी
अनिद्रा या बार-बार जागना भी इसका लक्षण है। ऐसा इसलिए क्योंकि हार्मोनल बदलाव सीधा नींद पर असर डालते हैं।
इसका उपचार
अनिद्रा या बार-बार जागना भी इसका लक्षण है। ऐसा इसलिए क्योंकि हार्मोनल बदलाव सीधा नींद पर असर डालते हैं।
इसका उपचार
- सोने से पहले स्क्रीन टाइम कम करें।
- नियमित समय पर सोने और उठने की आदत डालें।
- गर्म दूध या कैमोमाइल टी पीने से आराम मिलता है।