हाई कोलेस्ट्रॉल की समस्या हमारी सेहत के लिए कितना खतरनाक है, ये बच्चे से लेकर बूढ़े तक सभी अच्छे से जानते हैं। अमर उजाला में प्रकाशित रिपोर्ट में हमने बताया कि ब्लड टेस्ट में कोलेस्ट्रॉल की किस रीडिंग को खतरनाक माना जाता है? स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, चूंकि सभी उम्र के लोगों में कोलेस्ट्रॉल की समस्या देखी जा रही है इसलिए भले ही आप इसके मरीज नहीं हैं फिर भी जंक फूड्स, तली-भुनी चीजें, नमक और चीनी कम कम से कम सेवन करें।
Cholesterol Risk: एलडीएल कोलेस्ट्रॉल को क्यों कहा जाता है बैड कोलेस्ट्रॉल? क्या हैं इसके बढ़ने के कारण
हाई कोलेस्ट्रॉल अक्सर कोई स्पष्ट लक्षण नहीं देता। कई लोगों को तब पता चलता है जब उन्हें दिल से जुड़ी गंभीर समस्या हो चुकी होती है। क्या आप जानते हैं कि एलडीएल कोलेस्ट्रॉल को बैड कोलेस्ट्रॉल क्यों कहा जाता है?
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बैड कोलेस्ट्रॉल के बारे में जानिए
मेडिकल रिपोर्ट्स से पता चलता है कि लो-डेंसिटी लिपोप्रोटीन, कोलेस्ट्रॉल को लिवर से शरीर के तमाम हिस्सों तक पहुंचाती है। जहां इनका उपयोग कोशिका झिल्ली के निर्माण और हार्मोन बनाने के लिए किया जाता है। हालांकि लेकिन जब एलडीएल का स्तर ज्यादा बढ़ जाता है तो अतिरिक्त कोलेस्ट्रॉल धमनियों की दीवारों में जमा होने लगता है।
- अमेरिकन हार्ट एसोसिएशन के अनुसार यही जमाव प्लाक बनाता है, जिससे धमनियां संकरी और कठोर हो जाती हैं। यही वजह है कि इसे सेहत के लिए बैड कोलेस्ट्रॉल कहा जाता है।
एलडीएल की अधिकता को हृदय और रक्त वाहिकाओं के लिए गंभीर खतरा माना जाता है।
- जब धमनियों में प्लाक जमा होता है तो हृदय को पर्याप्त मात्रा में ऑक्सीजन नहीं मिल पाती।
- इससे कोरोनरी आर्टरी डिजीज, हार्ट अटैक और स्ट्रोक का खतरा बढ़ जाता है।
- विश्व स्तर पर हृदय रोग मृत्यु के प्रमुख कारणों में शामिल हैं और हाई एलडीएल इसकी सबसे बड़ी वजह है।
कौन सी चीजें बैड कोलेस्ट्रॉल बढ़ाती हैं?
अध्ययनों से पता चलता है कि डाइट में अगर सेचुरेटेड और ट्रांस फैट की मात्रा अधिक है तो ये आपके लिए खतरनाक हो सकता है।
- प्रोसेस्ड फूड, डीप फ्राइड चीजें और चाउमीन-बर्गर जैसे फास्ट फूड इसका जोखिम बढ़ाते हैं।
- इसके अलावा जिन लोगों की शारीरिक गतिविधि कम है उनमें भी एलडीएल का स्तर अधिक हो सकता है।
- मोटापा, धूम्रपान और अत्यधिक शराब के सेवन जैसी स्थितियां भी बैड कोलेस्ट्रॉल बढ़ा देती हैं।
--------------
नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्टस के आधार पर तैयार किया गया है।
अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।