{"_id":"6aa2827b26d995d49b0a6e0f","slug":"why-my-legs-are-paining-so-much-suddenly-in-hindi-achanak-pair-me-dard-kyu-hota-hai-2026-09-10","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"हेल्थ टिप्स: क्या आपके पैर में बार-बार अचानक दर्द होता है? जान लें इसकी वजह","category":{"title":"Health & Fitness","title_hn":"हेल्थ एंड फिटनेस","slug":"fitness"}}
हेल्थ टिप्स: क्या आपके पैर में बार-बार अचानक दर्द होता है? जान लें इसकी वजह
Thu, 10 Sep 2026 04:11 PM IST
Shruti Gaur
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Shruti Gaur
Updated Thu, 10 Sep 2026 04:11 PM IST
सार
Causes and Treatments for Leg Pain: अगर आपके पैर में भी अचानक से तेज दर्द होने लगता है तो उसकी वजह जानना आपके लिए जरूरी है। आइए इस लेख में जानते हैं इस बारे में।
विज्ञापन
पैर में बार-बार अचानक दर्द क्यों होता है?
- फोटो : AI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Causes and Treatments for Leg Pain: क्या आपके पैर में भी बार-बार अचानक तेज दर्द होता है? कई बार यह दर्द कुछ देर बाद अपने आप ठीक हो जाता है, लेकिन जब इसकी समस्या बार-बार होने लगे तो इसे नजरअंदाज करना सही नहीं है।
पैर में बार-बार अचानक दर्द क्यों होता है?
- फोटो : AI
1. मांसपेशियों में खिंचाव
ज्यादा चलने, दौड़ने, व्यायाम करने या अचानक ज्यादा शारीरिक मेहनत करने से पैर की मांसपेशियों में खिंचाव आ सकता है। इससे अचानक दर्द और अकड़न महसूस हो सकती है।
ज्यादा चलने, दौड़ने, व्यायाम करने या अचानक ज्यादा शारीरिक मेहनत करने से पैर की मांसपेशियों में खिंचाव आ सकता है। इससे अचानक दर्द और अकड़न महसूस हो सकती है।
पैर में बार-बार अचानक दर्द क्यों होता है?
- फोटो : AI
2. पैर में ऐंठन
पैर में अचानक ऐंठन यानी क्रैंप पड़ना भी तेज दर्द की आम वजह है। यह समस्या खासतौर पर रात में सोते समय हो सकती है। शरीर में पानी की कमी, ज्यादा व्यायाम या लंबे समय तक एक ही स्थिति में रहने से ऐंठन हो सकती है।

3. नसों से जुड़ी समस्या
अगर दर्द के साथ झनझनाहट, सुन्नपन या जलन भी महसूस होती है, तो यह नसों से जुड़ी समस्या का संकेत हो सकता है। कमर से पैर तक जाने वाली नस पर दबाव पड़ने से भी पैर में दर्द हो सकता है।

4. रक्त संचार की समस्या
पैरों में रक्त का प्रवाह ठीक से न होने पर दर्द, भारीपन या थकान महसूस हो सकती है। कुछ मामलों में चलने के दौरान दर्द बढ़ सकता है और आराम करने पर कम हो सकता है।
पैरों में रक्त का प्रवाह ठीक से न होने पर दर्द, भारीपन या थकान महसूस हो सकती है। कुछ मामलों में चलने के दौरान दर्द बढ़ सकता है और आराम करने पर कम हो सकता है।