फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

World Thyroid Day 2025: महिला या पुरुष किसे थायरॉइड का खतरा अधिक? शुरुआत में ही कैसे करें बीमारी की पहचान

Sun, 25 May 2025 09:58 PM IST
अभिलाष श्रीवास्तव हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिलाष श्रीवास्तव Updated Sun, 25 May 2025 09:58 PM IST
सार

थायराइड ग्रंथि हमारे शरीर की एक महत्वपूर्ण एंडोक्राइन ग्रंथि है, जो गर्दन के निचले हिस्से में स्थित होती है। यह ग्रंथि कई महत्वपूर्ण हार्मोन्स का निर्माण करती है। हालांकि इसमें होने वाली समस्याएं शरीर को कई प्रकार से प्रभावित कर सकती हैं।

विज्ञापन
world thyroid day 2025 Why women are more prone to thyroid disorders know its early symptoms and diagnosis
थाइरॉइड की समस्या - फोटो : Freepik.com

थायरॉइड विकार, वैश्विक स्तर पर बढ़ती स्वास्थ्य समस्या है जो हमारे शरीर को कई प्रकार से प्रभावित करने वाली हो सकती है। वजन बढ़ने-घटने, हार्मोनल असंतुलन, पाचन, त्वचा-बालों सहित थायरॉइड विकार के कारण आपको कई तरह की दिक्कतें हो सकती हैं। 



थायरॉइड हमारे शरीर की एक महत्वपूर्ण एंडोक्राइन ग्रंथि है, जो गर्दन के निचले हिस्से में स्थित होती है। यह ग्रंथि थायरॉक्सिन (T4) और ट्राईआयोडोथायरोनिन (T3) जैसे महत्वपूर्ण हार्मोन्स का निर्माण करती है, जो शरीर के मेटाबॉलिज्म, ऊर्जा स्तर और हॉर्मोन संतुलन को नियंत्रित करते हैं।

जब यह ग्रंथि किसी कारणवश सामान्य रूप से काम नहीं करती या इसके कार्यों में कोई बाधा आ जाती है तो इससे हाइपोथायरॉइडिज्म (थायरॉइड हार्मोन की कमी) या हाइपरथायरॉइडिज्म (थायरॉइड हार्मोन की अधिकता) जैसी समस्याएं हो सकती हैं।

थायरॉइड विकारों के बारे में जागरूकता बढ़ाने और इसकी रोकथाम को बढ़ावा देने  के लिए हर साल 25 मई को विश्व थायरॉइड दिवस मनाया जाता है।  क्या आप इसके जोखिमों से वाकिफ हैं?

world thyroid day 2025 Why women are more prone to thyroid disorders know its early symptoms and diagnosis
थाइरॉइड विकार के बारे में जानिए - फोटो : Freepik.com

महिलाओं में थायरॉइड विकार का खतरा अधिक

अमेरिकन थायरॉइड एसोसिएशन के अनुसार, दुनियाभर में 200 मिलियन (20 करोड़) से अधिक लोग इस विकार का शिकार हैं, वहीं अकेले अमेरिका में ही इसके दो करोड़ से अधिक रोगी हैं। सबसे गंभीर बात ये है कि करीब 60% को इसकी जानकारी ही नहीं होती है।

  • स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, थायरॉइड विकार बच्चों से लेकर बुजुर्गों, महिला-पुरुष किसी को भी हो सकता है। हालांकि आंकड़ों से पता चलता है कि महिलाओं को पुरुषों की तुलना में थायरॉइड की समस्याओं का अधिक जोखिम होता है। पुरुषों की तुलना में महिलाओं में थायरॉइड विकार की आशंका 8 से 10 गुना अधिक होती है।
  • महिलाओं में हार्मोनल असंतुलन (जैसे प्रेग्नेंसी, पीरियड्स, मेनोपॉज आदि) उन्हें इस विकार के प्रति अधिक संवेदनशील बना देते हैं।
world thyroid day 2025 Why women are more prone to thyroid disorders know its early symptoms and diagnosis
थायरॉइड के लक्षणों की करें पहचान - फोटो : Adobe stock

थायरॉइड विकार का समय पर करें पहचान

स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, शुरुआती स्थिति में ही अगर बीमारी की पहचान करके इसका इलाज प्राप्त कर लिया जाए तो थायरॉइड विकार के कारण होने वाली जटिलातओं से बचा जा सकता है। डॉक्टर बताते हैं, थायरॉइड विकार के लक्षण धीरे-धीरे उभरते हैं, लेकिन यदि समय पर पहचान हो जाए तो इसका प्रबंधन आसान हो सकता है। इसलिए शरीर में हो रहे बदलावों और अन्य समस्याओं पर गंभीरता से ध्यान देते रहना जरूरी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
world thyroid day 2025 Why women are more prone to thyroid disorders know its early symptoms and diagnosis
क्या आपका भी बढ़ रहा है वजन? - फोटो : Freepik.com

इन लक्षणों पर दें ध्यान

हाइपोथायरॉइडिज्म की स्थिति में आपको अक्सर थकान, वजन बढ़ने (बिना किसी कारण के), बहुत ठंड लगने, अक्सर कब्ज की समस्या बनी रहती है। इसके अलावा यदि आपको डिप्रेशन या मूड स्विंग्स, स्किन ड्राई होने या बाल झड़ने की दिक्कत हो रही है तो भी सावधान हो जाइए।

विज्ञापन
world thyroid day 2025 Why women are more prone to thyroid disorders know its early symptoms and diagnosis
थायरॉइड की जांच जरूरी - फोटो : Freepik.com

हाइपरथायरॉइडिज्म में क्या दिक्कतें होती हैं?

जिन लोगों को हाइपरथायरॉइडिज्म की दिकक्त होती है उनका अचानक वजन घटने लगता है, घबराहट या चिंता बनी रहती है, हाथ कांपते रहते हैं और दिल की धड़कन तेज रहती है। इस तरह की समस्याओं को अनदेखा नहीं किया जाना चाहिए।


थायरॉइड विकार के लिए जीवनशैली में बदलाव महत्वपूर्ण हैं। यदि आपको लगातार लक्षण बने रहते हैं, तो डॉक्टर से परामर्श करें और जांच कराएं।




--------------
नोट: यह लेख डॉक्टर्स का सलाह और मेडिकल रिपोर्टस से एकत्रित जानकारियों के आधार पर तैयार किया गया है। 

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed