Tiffin Lunch Ideas: हर सुबह लगभग हर माता-पिता के सामने एक ही सवाल होता है, आज बच्चों के टिफिन में क्या दें? अगर रोज वही पराठा, ब्रेड या साधारण सब्जी देखकर बच्चे टिफिन वापस ले आते हैं, तो अब चिंता छोड़ दीजिए। बच्चों को ऐसा खाना पसंद आता है जो स्वादिष्ट होने के साथ-साथ देखने में भी आकर्षक हो। रंग-बिरंगा, हेल्दी और मजेदार लंच बॉक्स उनके खाने का उत्साह कई गुना बढ़ा देता है।
School Tiffin Ideas: स्कूल टिफिन में बच्चे को दें हर दिन नया स्वाद, झटपट बनाएं 10 टेस्टी और हेल्दी रेसिपीज
Veg Lunch Box Recipes: स्कूल टिफिन के लिए सबसे अच्छी वेज रेसिपीज कौन-सी हैं? अगर आप बच्चों के स्कूल टिफिन में रोज कुछ नया, हेल्दी और स्वादिष्ट देना चाहते हैं, तो ये 10 वेज लंच बॉक्स आइडियाज़ बेहतरीन विकल्प हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रेनबो वेज मिनी इडली
इडली हेल्दी और स्वादिष्ट रेसिपी में शामिल है। इसे बनाना भी आसान है और ये बच्चों को पसंद भी आएगी। अगर आप चाहें तो रंग बिरंगी इडली बना सकते हैं, ताकि बच्चे जब अपना लंच बाॅक्स खोलें तो खुश हो जाएं। ये रेनबो वेज इडली में पोषण भी ज्यादा होगा। इसे सब्जियों को शामिल करके बनाया जाता है। हल्की, सुपाच्य और पौष्टिक रहती हैं।
सामग्री
- इडली बैटर
- पालक
- गाजर
- चुकुंदर
- मटर
- मक्खन
- हल्का मसाला
बनाने का तरीका
स्टेप 1- अलग-अलग रंग की इडली बनाने के लिए सब्जियों को उबालकर या हल्का भूनकर पीस लें।
स्टेप 2 - वहीं इडली का बैटर भी तैयार कर लें।
स्टेप 3- ये तैयारी आप एक दिन पहले रात में ही कर सकते हैं।
स्टेप 4- बच्चे का लंच तैयार करने के लिए बस बैटर में अलग-अलग सब्जियां मिलाकर कलर लाएं।
स्टेप 5- जैसे पालक से हरा रंग, गाजर से नारंगी और चुकुंदर से लाल रंग की इडली का बैटर बनाएं।
स्टेप 6 - अब इसे स्टीम कर लें।
स्टेप 7- आपकी रंग बिरंगी हेल्दी और स्वादिष्ट इडली तैयार है।
स्टेप 8- मूंगफली या नारियल की चटनी या केचअप के साथ लंच बाॅक्स पैक करें।
दूसरी रेसिपी
रेनबो इडली को आप दूसरी तरह से भी बना सकते हैं।
स्टेप 1- गाजर, मटर, शिमला मिर्च को हल्का भून लें।
स्टेप 2- पहले से तैयार मिनी इडला को डालकर टाॅस करें।
स्टेप 3- ऊपर से थोड़ा बटर डालें।
स्टेप 4- पैरी-पैरी मसाला मिलाकर टिफिन में रखें।
पनीर काॅर्न पाॅकेट्स
ये प्रोटीन से भरपूर डिश है। खाने में ये बाहर से क्रिस्पी और अंदर से साॅफ्ट होता है। इसके सेवन से लंबे समय तक पेट भरा रहता है और बच्चों को ऐसी डिश जरूर पसंद आती है।
सामग्री
- ब्रेड
- पनीर, कद्दूकस किया हुआ
- स्वीट कॉर्न, उबला हुआ
- चीज़
- काली मिर्च
- नमक
बनाने का तरीका
स्टेप 1- पनीर, स्वीट काॅर्न, चीज और मसाले अच्छे से मिलाकर भरावन तैयार करें।
स्टेप 2- अब ब्रेड पर बेलन मारकर पतला और चपटा बेल लें।
स्टेप 3- फिर ब्रेड के बीच फिलिंग रखकर मोड़े और किनारे पर मैदा का खोल लगाकर पाॅकेट बना दें।
स्टेप 4- इसे तवे पर सुनहरा सेंक लें। एयरफ्रायर पर भी बेक कर सकते हैं।
स्टेप 5- डीप फ्राई भी किया जा सकता है।
सूजी पिज्जा बाइट्स
बच्चों को पिज्जा पसंद होता है, लेकिन आप घर पर मैदे की जगह सूजी का हेल्दी पिज्जा बना सकते हैं। ये कम तेल में तैयार हो जाता है और स्वाद अच्छा है।
सामग्री
- सूजी
- शिमला मिर्च
- प्याज
- टमाटर
- स्वीट काॅर्न
- चीज
बनाने का तरीका
स्टेप 1- सूजी का बैटर तैयार करें।
स्टेप 2- इसमें सब्जियां मिलाएं।
स्टेप 3- छोटे-छोटे बाइट्स बनाकर सेंक लें।
स्टेप 4- ऊपर से चीज़ को कद्दूकस करके डालें।
वेज पास्ता टिफिन कप
अधिकतर बच्चों को पास्ता पसंद होता है और इससे बनने वाली ये टिफिन बाॅक्स रेसिपी भी उन्हें जरूर पसंद आएगी। ये सब्जियों से भरपूर होती है। साथ ही देखने में भी बेहद आकर्षक लगती है। ऐसा लंच पाकर बच्चा पूरा टिफिन बाॅक्स खाली कर देगा।
सामग्री
- व्हीट पास्ता
- गाजर
- मटर
- शिमला मिर्च
- स्वीट काॅर्न
- ऑरिगेनो
- चिली फ्लैक्स
- नमक
बनाने का तरीका
स्टेप 1- इसे बनाने के लिए व्हीट पास्ता उबालें।
स्टेप 2- इसमें रंग-बिरंगी सब्जियां मिलाएं।
स्टेप 3- ऊपर से चीज़ डालकर छोटे कप्स में सेट करें।