{"_id":"6a6d6d89a5b69f384d0b0145","slug":"7-tasty-and-easy-veg-snacks-recipes-for-friendship-day-party-2026-08-01","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Friendship Day Recipe : घर पर पार्टी के लिए बनाएं ये 7 टेस्टी स्टार्टर्स, दोस्त करेंगे खूब तारीफ","category":{"title":"Food","title_hn":"फूड","slug":"healthy-food"}}
Friendship Day Recipe : घर पर पार्टी के लिए बनाएं ये 7 टेस्टी स्टार्टर्स, दोस्त करेंगे खूब तारीफ
Sat, 01 Aug 2026 09:36 AM IST
Shruti Gaur
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Shruti Gaur
Updated Sat, 01 Aug 2026 09:36 AM IST
सार
7 Party Snacks and Starters Recipe: अगर आप भी अपने घर पर फ्रेंडशिप डे की पार्टी रख रहे हैं तो ये लेख आपके काम का होने वाला है। यहां हम आपको बताएंगे 7 स्वादिष्ट स्नैक्स की रेसिपी, जो आपके काम की है।
विज्ञापन
दोस्तों के लिए बनाएं ये 7 आसान और टेस्टी स्नैक्स
- फोटो : AI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
7 Party Snacks and Starters Recipe: अगर आप इस फ्रेंडशिप डे अपने दोस्तों के साथ घर पर पार्टी प्लान कर रहे हैं, तो स्वादिष्ट स्नैक्स और स्टार्टर्स के बिना सेलिब्रेशन अधूरा है। घर पर आसानी से बनने वाले टेस्टी और क्रिस्पी स्नैक्स न सिर्फ मेहमानों का दिल जीतते हैं, बल्कि पार्टी का मजा भी दोगुना कर देते हैं। अच्छी बात यह है कि इन रेसिपीज़ को बनाने के लिए आपको महंगी सामग्री या ज्यादा समय की जरूरत नहीं होती।
दोस्तों के लिए बनाएं ये 7 आसान और टेस्टी स्नैक्स
- फोटो : instagram
1. पनीर टिक्का
अगर आप पार्टी में रेस्टोरेंट जैसा स्टार्टर सर्व करना चाहते हैं, तो पनीर टिक्का एक बेहतरीन विकल्प है। इसे बनाने के लिए 250 ग्राम पनीर, शिमला मिर्च और प्याज को बड़े टुकड़ों में काट लें। अब दही में अदरक-लहसुन पेस्ट, लाल मिर्च पाउडर, हल्दी, गरम मसाला, नमक और थोड़ा-सा तेल मिलाकर मेरिनेशन तैयार करें। इसमें पनीर और सब्जियों को डालकर कम से कम 30 मिनट के लिए मेरिनेट करें। इसके बाद सीख में लगाकर या नॉन-स्टिक पैन पर हल्का तेल डालकर सुनहरा होने तक सेंकें। तैयार पनीर टिक्का को हरी चटनी और प्याज के साथ गर्मागर्म परोसें।

2. क्रिस्पी वेज स्प्रिंग रोल
क्रिस्पी वेज स्प्रिंग रोल बच्चों से लेकर बड़ों तक सभी को पसंद आते हैं। इसे बनाने के लिए पत्ता गोभी, गाजर और शिमला मिर्च को बारीक काटकर थोड़ा-सा तेल डालकर हल्का भून लें। इसमें सोया सॉस, काली मिर्च और स्वादानुसार नमक मिलाएं। अब तैयार मिश्रण को स्प्रिंग रोल शीट में भरकर अच्छी तरह रोल करें और किनारों को मैदा के घोल से चिपका दें। इन्हें डीप फ्राई या एयर फ्राई करें, जब तक ये सुनहरे और कुरकुरे न हो जाएं। टमाटर सॉस या चिली सॉस के साथ सर्व करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
दोस्तों के लिए बनाएं ये 7 आसान और टेस्टी स्नैक्स
- फोटो : Adobe stock
3. चीज कॉर्न बॉल्स
अगर आप चीजी स्नैक पसंद करते हैं, तो चीज कॉर्न बॉल्स जरूर ट्राई करें। इसके लिए उबले हुए स्वीट कॉर्न, मैश किए हुए आलू, कद्दूकस किया हुआ चीज, नमक और काली मिर्च को अच्छी तरह मिलाएं। इस मिश्रण से छोटी-छोटी बॉल्स बनाकर ब्रेड क्रम्ब्स में अच्छी तरह लपेट लें। अब इन्हें गर्म तेल में सुनहरा और क्रिस्पी होने तक तलें। बाहर से कुरकुरे और अंदर से चीजी ये स्नैक्स पार्टी की जान बन जाएंगे।

4. हनी चिली पोटैटो
हनी चिली पोटैटो एक इंडो-चाइनीज स्नैक है, जिसे बच्चे और युवा खासतौर पर पसंद करते हैं। सबसे पहले आलू को लंबा काटकर सुनहरा और क्रिस्पी होने तक फ्राई करें। एक पैन में थोड़ा तेल गर्म करके उसमें चिली सॉस, सोया सॉस और शहद डालकर अच्छी तरह मिलाएं। अब इसमें फ्राई किए हुए आलू डालकर सॉस के साथ अच्छी तरह टॉस करें। आखिर में तिल और बारीक कटे हरे प्याज से गार्निश करके गर्मागर्म परोसें।