सब्सक्राइब करें

Diwali 2020: घर में बनाएं ये स्वादिष्ट मिठाई, सबको आएगी पसंद

लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अपराजिता शुक्ला Updated Wed, 11 Nov 2020 04:51 PM IST
विज्ञापन
diwali 2020 food recipes try sohan halwa at home
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

दिवाली का त्योहार नजदीक आते ही लोग तैयारियों में व्यस्त हो जाते हैं। घर की साफ-सफाई से लेकर सजावट की तैयारी। और साथ में घरवालों के लिए अच्छे-अच्छे पकवान भी बनने की प्लानिंग होने लगती है। लेकिन इस बार दिवाली पर अगर बाजार की मिठाईयों को घर लाने से परहेज कर रहे हैं। तो क्यों ना घर पर ही कुछ मीठा पकाने की तैयारी की जाए। जिसे बनाना थोड़ा मुश्किल है। लेकिन ये स्वादिष्ट मिठाई बच्चों से लेकर बड़ों तक हर किसी को पसंद आएगी। आइए जानते हैं कैसे बनेगी सोहन हलवा की मिठाई।

diwali 2020 food recipes try sohan halwa at home
sohan halwa - फोटो : instagram

सोहन हलवा की मिठाई तो हर किसी को पसंद आती है। साथ ही ये लंबे समय तक रखी भी जा सकती है। जिससे कि ये खराब ना हो। तो घर पर इसे बनाकर कुछ दिनों के लिए फ्रिज में स्टोर किया जा सकता है। 

diwali 2020 food recipes try sohan halwa at home
maida - फोटो : social media
सोहन हलवा बनाने के लिए सामग्री
  • चीनी- आधा किलो
  • मैदा- आधा किलो
  • घी- आधा किलो
  • बादाम- 250 ग्राम
  • पिस्ते- 100 ग्राम
  • हरी इलाइची- 50 ग्राम
  • दूध- 1 कप
  • पानी- 2 लीटर
  • केसर- 1 बड़ा चम्मच
विज्ञापन
विज्ञापन
diwali 2020 food recipes try sohan halwa at home
sohan halwa - फोटो : instagram
सोहन हलवा बनाने की विधि

किसी बर्तन में एक लीटर पानी को गर्म करें और इसमें चीनी डालकर पांच मिनट तक उबलने दें। अब इसमें एक कप दूध डालें और फिर से 5 मिनट तक उबलने दें। पांच मिनट के बाद इस मिश्रण को मलमल के कपड़ो में डालकर छान लें। इस मिश्रण को एक कड़ाही में डालकर फिर से आंच पर रखें। अब 1 चम्मच केसर को घोल लें और इस मिश्रण में मिला दें।

विज्ञापन
diwali 2020 food recipes try sohan halwa at home
sohan halwa - फोटो : instagram

इस मिश्रण में अब मैदा डालें और धीमी आंच पर पकाएं। जब मैदा गाढ़ा होने लगे तो इसमें 1 बड़ा चम्मच घी डालें। ध्यान रखें यह मिश्रण अब तले में चिपकेगा इससे बचने के लिए धीरे-धीरे लगातार घी डालते रहें। जब मिश्रण तैयार हो जाएगा तो घी अलग हो जाएगा। अब इसमें बादाम, पिस्ते और हरी इलाइची डालें। किसी ट्रे या प्लेट में घी लगाकर इस हलवे को फैला लें। जैसे ही यह ठंडा हो जाएं तो इसके पीस निकालकर इसे सर्व करें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Install AU App

Followed