{"_id":"5efb02d80afb9a33b309a307","slug":"eating-these-foods-at-breakfast-relieves-constipation","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"कब्ज की समस्या है तो नाश्ते में खाएं ये हेल्दी फूड","category":{"title":"Food","title_hn":"फूड","slug":"healthy-food"}}
कब्ज की समस्या है तो नाश्ते में खाएं ये हेल्दी फूड
लाइफ स्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Shashi Shashi
Updated Wed, 01 Jul 2020 01:37 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
अगर किसी को कब्ज की समस्या हो तो सुबह को पेट साफ नहीं होता है- सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : Pixabay
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
अगर किसी को कब्ज की समस्या हो तो सुबह को पेट साफ नहीं होता है जिसकी वजह से पूरा दिन खराब हो जाता है। पेट साफ न होने की वजह से पेट में जलन, दर्द, मरोड़ मितली होना, पेट फूलने जैसी समस्याएं होती हैं, जिसकी वजह से व्यक्ति ठीक तरह से खा पी भी नहीं पाता है, न ही किसी काम में मन लगता है।
दरअसल, लोग कब्ज दूर करने के लिए कई उपाय करते हैं लेकिन कोई फायदा नहीं मिलता है, क्योंकि कब्ज की समस्या ज्यादातर खराब खान-पान की वजह से होती है। आइए जानते हैं कुछ ऐसी खाने की चीजों के बारे मेें जिन्हें अपने सुबह के नाश्ते में शामिल करके कब्ज से राहत पा सकते हैं।
2 of 5
एक कटोरी दही नाश्ते में लें- सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : social media
सुबह उठकर सबसे पहले एक गिलास गुनगुना पानी पीना चाहिए और उसके बाद एक कटोरी दही नाश्ते में लें। कब्ज की समस्या को दूर करने में दही बहुत फायदा करता है, दही में प्रोबायोटिक्स होते हैं जो पाचन क्रिया को सही करते हैं। दही में अनार, सेब,खीरा, किशमिश आदि भी मिला सकते हैं इनसे आपके शरीर को पोषक तत्व प्राप्त होंगे।
3 of 5
ओटमील सुबह के लिए एक हेल्दी नाश्ता होता है- सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : social media
ओटमील सुबह के लिए एक हेल्दी नाश्ता होता है। इसमें भरपूर मात्रा में फैटी एसिड, ओमोगा 3,फोलेट और पोटेशियम होता है। इससे आंतो को साफ होने में सहायता मिलती है, और कब्ज से छुटकारा मिलता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
सुबह को खाली पेट सबसे पहले बादाम खाएं- सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : Pixabay
रात को चार से पांच बादामों को पानी में भीगो कर रख दें। और सुबह को खाली पेट सबसे पहले बादाम खाएं, इनसे आपको प्रोटीन,फाइबर, ओमेगा 3, फैटी एसिड और कई तरह के प्रोटीन प्राप्त होंगे। रोजाना चार से पांच बादाम खाने से आपको कब्ज से राहत मिलेगी।
विज्ञापन
5 of 5
विटामिन सी से पाचन क्रिया बेहतर होती है- सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : Pixabay
आप अपने सुबह के नाश्ते में सेब, और संतरे जैसे फलों को शामिल कर सकते हैं, इससे आपको विटामिन सी मिलेगा। जो कब्ज में बहुत फायदेमंद रहता है, विटामिन सी से पाचन क्रिया बेहतर होती है शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता भी बढ़ती है।
सबसे विश्वसनीयहिंदी न्यूज़वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ेंलाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसेहेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health and fitness news), लाइवफैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्टफूड न्यूज़इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) औरयात्रा (travel news in Hindi) आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।