{"_id":"62aad40bf911e43be41b604f","slug":"how-to-cook-rajma-paneer-ki-sabji-know-recipe-in-hindi","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Recipe: एक जैसा राजमा बनाकर हो गए हैं बोर तो ट्राई करें पनीर राजमा, स्वाद है इसका लाजवाब","category":{"title":"Food","title_hn":"फूड","slug":"healthy-food"}}
Recipe: एक जैसा राजमा बनाकर हो गए हैं बोर तो ट्राई करें पनीर राजमा, स्वाद है इसका लाजवाब
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अपराजिता शुक्ला
Updated Thu, 16 Jun 2022 03:56 PM IST
विज्ञापन
1 of 4
राजमा-चावल
- फोटो : सोशल मीडिया
Link Copied
मसालेदार खाने में राजमा अक्सर ही घरों में बनता है। लेकिन वहीं राजमा बनाकर और खाकर बोर हो गई हैं। तो इस बार राजमा को पनीर के ट्विस्ट के साथ तैयार करें। इसका स्वाद भी काफी लाजवाब होगा। और एक बार खाने के बाद इसे बार-बार बनाने का दिल भी करेगा। तो चलिए जानें क्या है राजमा और पनीर की सब्जी को बनाने की रेसिपी।
Trending Videos
2 of 4
rajama
- फोटो : सोशल मीडिया
राजमा पनीर की सब्जी बनाने की सामग्री
राजमा सौ ग्राम, पनीर दो सौ ग्राम, प्याज दो से तीन प्याज का पेस्ट, टमाटर दो से तीन इसका भी पेस्ट बना लें, लाल मिर्च पाउडर दो चम्मच, हल्दी एक चम्मच, धनिया पाउडर दो चम्मच, जीरा एक चम्मच, गरम मसाला आधा चम्मच, किचन किंग मसाला आधा चम्मच, तेजपत्ता दो, दालचीनी का एक इंच का टुक़ड़ा, अदरक लहसन का पेस्ट एक चम्मच, तेल दो चम्मच, नमक स्वादानुसार।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 4
राजमा
- फोटो : Istock
राजमा पनीर बनाने की विधि
सबसे पहले राजमा को रातभर पानी में भिगोकर रख दें। सुबह जब ये फूल जाएं को इन्हें साफ कर पानी डालकर उबाल लें। राजमा को उबालते समय थोड़ा सा नमक डाल दें। जिससे कि ये जल्दी से पक जाए। चार से पांच सीटी आने के बाद गैस बंद कर दें। पनीर को लेकर चौकोर टुकड़ों में काट लें। किसी कड़ाही में तेल गर्म करें। जब तेल गर्म हो जाए तो इसमे पनीर के टुकड़ों को सुनहरा होने तक पकाएं। जब पनीर के किनारे गोल्डन हो जाए तो तेल से इन पनीर के टुकड़ों को बाहर निकाल लें। इसे अलग रख दें।
4 of 4
राजमा-चावल
- फोटो : सोशल मीडिया
अब कड़ाही में बचे तेल में जीरा चटकाएं। साथ में दालचीनी और तेजपत्ता भी डालें। जब जीरा तड़कने लगे तो इसमे प्याज का पेस्ट डालकर भूनें। अच्छी तरह से भुनने के बाद इसमे अदरक लहसुन का पेस्ट डालकर पकाएं। कुछ देर के बाद लाल मिर्च पाउडर, धनिया पाउडर, हल्दी पाउडर डालकर भूनें। अच्छी तरह से भूनने के बाद टमाटर का पेस्ट डालकर चलाएं। जब ग्रेवी तेल छोड़ने लगे तो इसमे उबाले हुए राजमा को डालकर मिक्स करें। जितनी गाढ़ी ग्रेवी करनी हो उस हिसाब से पानी और नमक मिलाक दें। सबसे आखिर में फ्राई पनीर के टुकड़ों को मिलाकर गैस को धीमी कर आठ से दस मिनट के लिए पकने को छोड़ दें। आखिर में गैस बंद कर हरी धनिया से सजाएं और गर्मागर्म रोटी या फिर चावल के साथ परोंसे।
सबसे विश्वसनीयहिंदी न्यूज़वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ेंलाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसेहेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health and fitness news), लाइवफैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्टफूड न्यूज़इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) औरयात्रा (travel news in Hindi) आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।