Janmashtami Special Makhan Mishri Recipe: भगवान श्रीकृष्ण और माखन का रिश्ता भला कौन नहीं जानता! बाल गोपाल की बाल लीलाओं में माखन का खास स्थान रहा है और इसी वजह से जन्माष्टमी के अवसर पर माखन-मिश्री का भोग बेहद लोकप्रिय है। इस साल जन्माष्टमी 4 सितंबर 2026, शुक्रवार को मनाई जाएगी।
जन्माष्टमी 2026: कान्हा जी को लगाएं उनका प्रिय भोग, सिर्फ 5 मिनट में घर पर बनाएं माखन-मिश्री
Janmashtami 2026: जन्माष्टमी पर घर में लड्डू गोपाल की पूजा, झूला सजाने और तरह-तरह के भोग तैयार करने की परंपरा है। लेकिन अगर आप भोग के लिए ऐसी चीज बनाना चाहती हैं, जिसमें ज्यादा समय भी न लगे और जिसका स्वाद भी पारंपरिक हो, तो माखन-मिश्री एक बेहतरीन विकल्प है। इसे बनाने के लिए बहुत ज्यादा सामग्री की जरूरत नहीं पड़ती और ताजा माखन व मिश्री से यह भोग कुछ ही मिनटों में तैयार हो जाता है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
माखन-मिश्री बनाने के लिए सामग्री
- 1 कप ताजा सफेद माखन
- 2-3 बड़े चम्मच मिश्री
- 4-5 केसर के धागे
- 1-2 इलायची, हल्की कुटी हुई
- 1 छोटा चम्मच बारीक कटे पिस्ते या बादाम
- 2-3 तुलसी के पत्ते, भोग सजाने के लिए
माखन-मिश्री बनाने की आसान विधि
माखन तैयार करें
स्टेप 1- अगर आपके पास बाजार का ताजा सफेद मक्खन है तो सीधे इस्तेमाल कर सकती हैं।
स्टेप 2- घर पर बनाना हो तो ठंडी मलाई को फेंटकर मक्खन अलग कर लें और उसे ठंडे पानी से अच्छी तरह धो लें।
स्टेप 3- घी को आइस के साथ फेंटकर भी माखन बना सकते हैं।
मिश्री मिलाएं
स्टेप 1- अब एक साफ कटोरी में ताजा माखन लें।
स्टेप 2- इसमें मिश्री डालकर हल्के हाथ से मिला लें।
स्टेप 3- मिश्री के दाने बहुत बड़े हों तो उन्हें थोड़ा कूट सकती हैं।
स्वाद बढ़ाएं
- अब इसमें केसर और हल्की कुटी इलायची डालें।
- चाहें तो बारीक कटे पिस्ते या बादाम भी डाल सकती हैं।
- हालांकि पारंपरिक भोग के लिए केवल माखन और मिश्री भी पर्याप्त हैं।