फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

खाने में नखरे करता है बच्चा? थाली में करें ये बदलाव, खुशी-खुशी खाएगा खाना!

Thu, 22 Oct 2026 11:39 AM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिवानी अवस्थी Updated Thu, 22 Oct 2026 11:39 AM IST
सार

Healthy Eating Tips: बच्चा खाना खाने में आनाकानी करता है? जानें बच्चों को पौष्टिक भोजन खिलाने, हेल्दी स्नैक्स चुनने और खाने की आदतें सुधारने के 5 आसान तरीके।

विज्ञापन
Kids Food Ideas: 5 Easy Ways to Encourage Picky Eaters
बच्चों के लिए खाना - फोटो : AI

Kids Food Ideas: छोटे बच्चों को पेट भर पौष्टिक खाना खिलाना माता-पिता के लिए किसी चुनौती से कम नहीं होता। कभी बच्चा खाना देखकर मुंह फेर लेता है, तो कभी अपनी पसंद का खाना खाने की जिद पर अड़ जाता है। खाने को लेकर बच्चे की इस जिद से अक्सर ही अधिकतर माता-पिता परेशान रहते हैं।



हालांकि, विशेषज्ञों का कहना है कि हर मील में कम या पेट भर खाना न खाना किसी समस्या का संकेत नहीं होता। कभी-कभी बच्चे की यह जिद मानी जा सकती है, लेकिन अगर बच्चा लगातार कम खा रहा है या उसकी ग्रोथ सही ढंग से नहीं हो रही है, तो ध्यान देना जरूरी हो जाता है।

Trending Videos
Kids Food Ideas: 5 Easy Ways to Encourage Picky Eaters
बच्चों के लिए खाना - फोटो : AI

थाली में सजाएं 7 रंगों का इंद्रधनुष

भोजन को लेकर छोटे बच्चे अक्सर ज्यादा जिद करते हैं और इन्हें रंग भी काफी पसंद होते हैं। ऐसे में बच्चों की प्लेट जितनी रंगीन होगी, उनको खाना उतना ही आकर्षक लगेगा और वह पेट भरकर खाएगा। इसलिए कोशिश करें कि उनकी डाइट में अलग-अलग रंगों के फल और सब्जियां शामिल करें।

लाल टमाटर, हरी पालक, पीला केला, नारंगी गाजर और बैंगनी चुकंदर जैसे खाद्य पदार्थ अलग-अलग रंग और पोषक तत्वों से भरपूर होते हैं। इससे बच्चे को कई तरह के विटामिन, मिनरल और फाइबर मिलते हैं। इसे बनाने के लिए आप एक प्लेट में गाजर, खीरा, टमाटर, केला, चुकंदर और मौसमी फलों के छोटे-छोटे टुकड़े अलग-अलग रंगों में सजाएं। इन्हें स्माइली या इंद्रधनुष के आकार में सजाकर दें।

Kids Food Ideas: 5 Easy Ways to Encourage Picky Eaters
बच्चों के लिए खाना - फोटो : AI

भोजन आकर्षक और मजेदार

बच्चे अक्सर स्वाद से पहले खाने की शक्ल देखते हैं। अगर उन्हें भोजन आकर्षित लगता है, तो वह उसे खाने के लिए उत्सुक हो जाता है। इसलिए साधारण भोजन को थोड़ा क्रिएटिव बनाएं। रोटी को स्टार, हार्ट या त्रिकोण के आकार में काटकर दें। सैंडविच में सब्जियों से आंखें और मुस्कान बनाएं। इससे बच्चे की खाने में दिलचस्पी बढ़ेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Kids Food Ideas: 5 Easy Ways to Encourage Picky Eaters
बच्चों के लिए खाना - फोटो : AI

हेल्दी स्नैक्स रखें तैयार

बच्चों का दिन-रात के किसी भी पहर भूख लगना सामान्य है। इस भूख को मिटाने के लिए अधिकतर माता-पिता उन्हें चिप्स, बिस्किट या पैकेज्ड स्नैक्स दे देते हैं। लेकिन आपको इन सबके बजाय घर पर तैयार पौष्टिक चीजें जैसे- मूंगदाल चीला, ओट्स उत्तपम, भुने चने, मखाने, फल, दही या घर का बना दलिया दे सकते हैं। हालांकि, स्नैक्स की मात्रा इतनी न रखें कि बच्चे की मुख्य भोजन के समय भूख ही खत्म हो जाए।

विज्ञापन
Kids Food Ideas: 5 Easy Ways to Encourage Picky Eaters
बच्चों के लिए खाना - फोटो : AI

खाना खिलाते समय मोबाइल-टीवी से बनाएं दूरी

खाना खाते समय स्क्रीन देखने की आदत बच्चे का ध्यान भोजन से हटाती है, जिस वजह से वह सभी से भोजन नहीं करता है। इसलिए कोशिश करें कि भोजन का समय स्क्रीन-फ्री हो। सबसे जरूरी उसकी परिवार के साथ बैठकर खाना खाने की आदत डालें। बच्चे जब माता-पिता को स्वस्थ भोजन खाते देखते हैं, तो वे भी उसे अपनाने के लिए प्रेरित होते हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed