सब्सक्राइब करें

Diwali 2020: दिवाली पर बनाएं उड़द दाल की कचौड़ी

लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अपराजिता शुक्ला Updated Sat, 14 Nov 2020 02:20 AM IST
विज्ञापन
make urad dal kachori in diwali 2020
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Instagram

त्योहार के हर दिन कुछ अलग और स्वादिष्ट बनाने का दिल करता है तो उड़द दाल की कचौरी ट्राई करें। इसे बनाना बहुत मुश्किल नही है। लेकिन कई बार थोड़ी सी गलती से कचौरियां फट जाती है। इसलिए इस ट्रिक की मदद से उड़द दाल की कचौड़ी बना सकती हैं। आगे की स्लाइड में जानें उड़द की दाल की कचौड़ी बनाने की रेसिपी।


Diwali 2020: नॉनवेज के शौकीन हैं तो ट्राई करें मटन पुलाव की ये रेसिपी

Trending Videos
make urad dal kachori in diwali 2020
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : social media
उड़द दाल की कचौड़ी बनाने के लिए आवश्यक सामग्री

एक कप उड़द की दाल, दो कप गेंहू का आटा, एक छोटा चम्मच गरम मसाला, चुटकी भर हींग, भुना हुआ जीरा पाउडर, अदरक लहसुन का पेस्ट, बारीक कटी हरी मिर्च, लाल मिर्च पाउडर, बारीक कटा हुआ हरा धनिया, नमक स्वादानुसार, तेल तलने के लिए। 

विज्ञापन
विज्ञापन
make urad dal kachori in diwali 2020
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Social Media
उड़द दाल कचौड़ी बनाने की विधि

उड़द दाल की कचौड़ी बनाने के लिए सबसे पहले उड़द दाल को धोकर अच्छे से सात घंटे तक भिगोकर रख दें। फिर पानी निकालकर मिक्सी में दाल को पीस लें। एक बर्तन में गेंहू और मैदे का आटा मिलाकर इसे एक कर लें। अब इसमें नमक और तेल डालकर अच्छे से मिक्स करें। पानी डालकर इस आटे को नर्म गूंथ कर एक किनारे रख दें। 

make urad dal kachori in diwali 2020
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : instagram

एक कड़ाही में तेल गर्म करें। इसमें हरी मिर्च और अदरक डालें। थोड़ी देर भूनने के बाद दाल डालकर अच्छे से भूनें। फिर इसमें धनिया पाउडर, जीरा पाउडर, लाल मिर्च का पाउडर डालें। नमक डालकर पांच से छह मिनट तक भूनकर गैस बंद कर दें। आटे की लोई बनाकर इसमें थोड़ा-थोड़ा मिश्रण भरकर कचौड़ियां बना लें। फिर एक कड़ाही में तेल गर्म कर इन बेली हुई कचौड़ियों को सुनहरा होने तक तल लें। फिर चाहे तो इन कचौड़ियों को नाश्ते में या फिर खाने में सब्जी के साथ सर्व करें।
Diwali 2020: ब्रेड से बनाएं टेस्टी रसमलाई, नहीं पड़ेगी छेने की जरूरत
 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed