घर में जब भी नॉनवेज बनाना होता है तो चिकन को अक्सर महिलाएं ग्रेवी वाली चिकन की रेसिपी बनाती हैं। अगर आप एक ही तरह के मसालों से तैयार चिकन को खाकर बोर हो गए हैं। और घर में कुछ नए स्वाद को ट्राई करना चाहते हैं। तो इस बार वीकेँड पर बनाएं चिकन मसाला फ्राई। ये रेसिपी ब्रंच के लिए बिल्कुल परफेक्ट है। अगर आप घर में किटी पार्टी दे रही हैं तो चिकन मसाला फ्राई को जरूर बनाएं। ये रेसिपी हर किसी को पसंद आएगी। तो चलिए जानें कैसे बनेगा चिकन मसाला फ्राई।
Recipe: चिकन को एक ही तरह से बनाकर बोर हो गई हैं तो ट्राई करें चिकन मसाला फ्राई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आधा किलो चिकन (इसे बारीक चॉप कर लें), एक चम्मच लहसुन का पेस्ट, एक चम्मच अदरक का पेस्ट, एक चम्मच गरम मसाला पाउडर, आठ से दस करी पत्ता, चार चम्मच तेल, दो से तीन प्याज जिसे बारीक घिस लें, हरी मिर्च बारीक कटी हुई, एक चम्मच लाल मिर्च पाउडर, एक चम्मच धनिया पाउडर, नमक स्वादानुसार, दो सूखी लाल मिर्च।
सबसे पहले चिकन को अच्छी तरह से साफ करने के बाद छोटे टुकड़ों में काट लें। जिससे कि ये आसानी से पक जाएं। अब किसी मोटी तली की कड़ाही या पैन में तेल डालें। गैस पर गर्म करें और इसमे सूखी लाल मिर्च डालें। साथ में हरी मिर्च, करी पत्ता डालें। जब ये चटक जाएं तो घिसा हुआ प्याज डालकर चलाएं। धीमी आंच पर अच्छी तरह से प्याज को भून लें। जब ये सुनहरे रंग का हो जाए तो कड़ाही में लहसुन का पेस्ट और अदरक का पेस्ट डालें। धीमी आंच पर इसे सुनहरा होने दें।
अब इन मसालों में चिकन के बारीक टुकड़ों को डाल दें। जब ये टुकड़े अच्छी तरह से फ्राई हो जाएं और अंदर तक पक जाएं। चिकन का मॉइश्चर जब उड़ जाए और वो क्रिस्पी हो जाए तो इसमे धनिया पाउडर, लाल मिर्च पाउडर डालें। साथ में गरम मसाला पाउडर, नमक डालें। करीब आधा कप पानी डालें और इसे ढंककर पकाएं। जिसे कि चिकन पूरी तरह से पक जाए और मसाले जले नहीं। करीब 15-20 मिनट तक चिकन को पकाएं। बस तैयार है चिकन मसाला फ्राई। इसे आप साइड डिश में या फिर मेन डिश के तौर पर परोस सकती हैं। खाने के लिए अगर आप चिकन मसाला फ्राई को रख रही हैं तो इसते साथ रूमाली रोटी और हरी चटनी को परोसें।
Recipe Of The Day: सेहतमंद होने के साथ ही स्वादिष्ट भी लगता है कॉर्न, इस विधि से बनाएं मसालेदार कॉर्न सलाद