Sweet Kaise Banaen: इस वर्ष 15 अगस्त 2026 को हरियाली तीज मनाई जा रही है। तीज का त्योहार आते ही घर में पूजा-पाठ, सोलह श्रृंगार, मेहंदी, झूले और स्वादिष्ट पकवानों की तैयारियां शुरू हो जाती हैं। इस खास दिन पर महिलाएं भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा करती हैं और इसके बाद घर आए मेहमानों के स्वागत के लिए तरह-तरह के व्यंजन तैयार किए जाते हैं।
ऐसे में अगर आप भी इस बार पूजा के बाद मेहमानों को कुछ ऐसा मीठा परोसना चाहती हैं, जो देखने में खूबसूरत, स्वाद में लाजवाब और बनाने में आसान हो, तो कुछ खास डेजर्ट ट्राई कर सकती हैं। इन डेजर्ट या मीठे को बनाने के लिए आपको रसोई में घंटों बिताने की भी जरूरत नहीं पड़ेगी। मखाना, दूध, दही, नारियल और ड्राई फ्रूट्स जैसी सामान्य सामग्री से कई शानदार मिठाइयां तैयार की जा सकती हैं।
इन्हें पारंपरिक स्वाद के साथ थोड़ा मॉडर्न अंदाज देकर सर्व किया जाए तो आपकी साधारण मिठाई भी किसी रेस्टोरेंट की डेजर्ट प्लेट जैसी लग सकती है। इस तीज पर मेहमानों को सिर्फ मिठाई खिलाने के बजाय उसे खूबसूरती से सजाकर परोसें ।आइए जानते हैं पूजा के बाद परोसने के लिए 5 ऐसे स्पेशल डेजर्ट, जो तीज के त्योहार में मिठास घोल देंगे।