सब्सक्राइब करें

Balcony Se Kabutar Kaise Bhagaye: बालकनी में कबूतरों ने मचा रखा है आतंक? ये टिप्स हैं आपके काम की

लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्रुति गौड़ Updated Tue, 10 Feb 2026 05:07 PM IST
सार

Balcony Se Kabutar Kaise Bhagaye: अगर आप भी बालकनी में लगे कबूतरों के जमावड़े से परेशान हैं, तो ये लेख आपके काम का होने वाला है। 

विज्ञापन
how to deal with pigeons on balcony ghar ki balcony se kabutar kaise bhagaye
कबूतर भगाने के उपाय - फोटो : Adobe stock
Balcony Se Kabutar Kaise Bhagaye: घरों की बालकनी और छतों पर कबूतरों का जमावड़ा आजकल लोगों के लिए बड़ी परेशानी बनता जा रहा है। सुबह से लेकर शाम तक कबूतरों की मौजूदगी न सिर्फ गंदगी फैलाती है, बल्कि स्वास्थ्य के लिए भी खतरा मानी जाती है।


 कबूतरों की बीट से एलर्जी, सांस की समस्या और संक्रमण का खतरा बढ़ सकता है। खासकर अपार्टमेंट्स और फ्लैट्स में रहने वाले लोग इस समस्या से ज्यादा परेशान हैं। इसकी वजह से लोग रात-रात भर सो तक नहीं पाते।

ऐसे में लोग केमिकल्स का इस्तेमाल किए बिना, आसान और घरेलू उपायों से कबूतरों को भगाने के तरीके ढूंढ रहे हैं। अगर आप भी कबूतरों के आतंक से परेशान हैं, तो कुछ आसान टिप्स अपनाकर इस समस्या से छुटकारा पाया जा सकता है।

 
Trending Videos
how to deal with pigeons on balcony ghar ki balcony se kabutar kaise bhagaye
नीम का तेल और पानी का स्प्रे
1. नीम का तेल और पानी का स्प्रे
 
  • नीम के तेल की तेज गंध कबूतरों को पसंद नहीं आती।
  • एक लीटर पानी में 10–15 बूंद नीम का तेल मिलाकर स्प्रे बोतल में भर लें।
  • इसे बालकनी की रेलिंग, कोनों, गमलों और एसी के आउटर यूनिट के आसपास रोजाना छिड़कें।
  • कुछ ही दिनों में कबूतर वहां बैठना छोड़ देते हैं।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
how to deal with pigeons on balcony ghar ki balcony se kabutar kaise bhagaye
पुरानी CD या चमकदार फॉयल लटकाएं - फोटो : Adobe Stock
2. पुरानी CD या चमकदार फॉयल लटकाएं
 
  • कबूतर तेज रोशनी और चमक से डरते हैं।
  • बालकनी में पुरानी CD, एल्यूमिनियम फॉयल या चमकदार टेप धागे से लटका दें।
  • हवा के साथ हिलने और चमकने से कबूतर असहज महसूस करते हैं और दूर रहते हैं।

 
how to deal with pigeons on balcony ghar ki balcony se kabutar kaise bhagaye
कपूर और लौंग का इस्तेमाल - फोटो : Adobe stock
3. कपूर और लौंग का इस्तेमाल
 
  • कपूर और लौंग की गंध कबूतरों को बिल्कुल पसंद नहीं होती।
  • छोटे-छोटे कपड़े के थैले में कपूर और लौंग डालकर बालकनी के कोनों में रख दें।
  • इससे कबूतर पास नहीं आते और धीरे-धीरे वहां से चले जाते हैं।
विज्ञापन
how to deal with pigeons on balcony ghar ki balcony se kabutar kaise bhagaye
सिरका और काली मिर्च का घोल - फोटो : Adobe stock

4. सिरका और काली मिर्च का घोल
 
  • एक कप पानी में दो चम्मच सिरका और आधा चम्मच काली मिर्च पाउडर मिलाकर घोल बना लें।
  • इसे बालकनी के फर्श और रेलिंग पर स्प्रे करें।
  • इसकी तेज गंध कबूतरों को दूर भगाने में मदद करती है।

 
विज्ञापन
अगली फोटो गैलरी देखें

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed