फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

काम की बात: त्योहारों पर नहीं मिल रही ट्रेन की कंफर्म टिकट, तो ये तरीका बहुत काम आएगा आपके

Mon, 01 Nov 2021 05:28 PM IST
संकल्प सिंह लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संकल्प सिंह Updated Mon, 01 Nov 2021 05:28 PM IST
विज्ञापन
IRCTC Indian Railway Vikalp Scheme how to book train ticket through Indian Railway Vikalp scheme
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

दिवाली और छठ पूजा के अवसर पर दिल्ली एनसीआर से बिहार जाने वाले यात्रियों को भारी भीड़ का सामना करना पड़ता है। ऐसे में गांव तक जाने के साधन काफी सीमित हो जाते हैं। कई लोग तो बहुत पहले से ही ट्रेन टिकट को बुक करने की योजना बना लेते हैं। इसके बावजूद उनका टिकट बुक नहीं हो पाता। इस कारण मजबूरी में लोगों को दूसरे विकल्पों की तलाश करनी पड़ती है, जिसमें समय और धन दोनों की काफी बर्बादी होती है। अगर आप भी इस दिवाली और छठ पूजा पर अपने घर जाने की प्लानिंग बना रहे हैं, पर ज्यादा भीड़ होने की वजह से आपको ट्रेन टिकट नहीं मिल पा रहा, तो ऐसे में हम आपको भारतीय रेलवे की एक खास सुविधा के बारे में बताने वाले हैं। इसकी मदद से आपके टिकट बुक होने की संभावना काफी बढ़ जाती है। भारतीय रेलवे द्वारा यात्रियों को दी जा रही इस सुविधा का नाम विकल्प स्कीम है। आइए जानते हैं इसके बारे में विस्तार से - 

IRCTC Indian Railway Vikalp Scheme how to book train ticket through Indian Railway Vikalp scheme
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

टिकट बुकिंग के दौरान विकल्प स्कीम को चुनने से ट्रेन टिकट बुक होने की संभावना काफी बढ़ जाती है। जानकारी के लिए बता दें कि भारतीय रेलवे इस स्कीम को काफी लंबे समय से चला रही है। अगर आप त्योहारों के मौके पर घर जाने की योजना बना रहे हैं, तो रेलवे की इस स्कीम का लाभ आप ट्रेन टिकट को बुक करते समय उठा सकते हैं। 

IRCTC Indian Railway Vikalp Scheme how to book train ticket through Indian Railway Vikalp scheme
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : पीटीआई

टिकट बुकिंग के दौरान अगर आपकी सीट कंफर्म नहीं हो रही है, तो आप बर्थ बुकिंग के लिए दूसरे वैकल्पिक ट्रेनों का चयन कर सकते हैं। आईआरसीटीसी के मुताबिक आपने जिस ट्रेन में बुकिंग की है अगर उसमें सीट की उपलब्धता नहीं होती, तो सीट उपलब्धता के आधार आपको ट्रेन के प्रस्थान करने से 72 घंटों के पहले वैकल्पिक ट्रेन में ट्रांसफर किया जाएगा। इस स्कीम के तहत आप केवल 7 ट्रेनों का ही चयन कर सकते  हैं, जो उसी रूट पर चलती हो।

विज्ञापन
विज्ञापन
IRCTC Indian Railway Vikalp Scheme how to book train ticket through Indian Railway Vikalp scheme
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Istock

भारतीय रेलवे की ये स्कीम ट्रेनों में सफर करने वाले कई यात्रियों के लिए फायदेमंद है। इस स्कीम की सूचना समय समय पर भारतीय रेलवे सोशल मीडिया के माध्यम से लोगों के बीच शेयर करती रहती है। ज्यादा जानकारी के लिए आप आईआरसीटीसी की आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed