फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

घर की अलमारी में इन तरीकों से रखें कपड़े, लंबे समय तक रहेंगे व्यवस्थित

Tue, 05 Jan 2021 03:39 PM IST
तेजस्वी मेहता लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: तेजस्वी मेहता Updated Tue, 05 Jan 2021 03:39 PM IST
विज्ञापन
keep clothes in wardrobe with this tricks in hindi
कुछ छोटी-छोटी बातों का ध्यान रख लें - फोटो : Social Media

अलमारियों में कपड़ों को व्यवस्थित रखना एक बहुत मुश्किल काम होता है क्योंकि आप जब भी अलमारी व्यवस्थित करने जाएंगे तो वो आराम से आपके दो से तीन घंटे ले लेगी। एक कपड़े को ठीक करके आप वहां से हट नहीं सकते हैं इसलिए बहुत जरूरी है कि आप कुछ छोटी-छोटी बातों का ध्यान रख लें ताकि आपकी अलमारी हमेशा व्यवस्थित रहे और जरूरत पड़ने पर आसानी से आपको वो कपड़ा मिल सके जिसकी आपको आवश्यकता हो। आपका समय भी जाया न हो। अगली स्लाइड्स में बताए गए तरीकों को अपनाकर आप अपनी अलमारी को रखें व्यवस्थित। 

 

 

keep clothes in wardrobe with this tricks in hindi
कपड़े लंबे तक व्यवस्थित रहेंगे - फोटो : सोशल मीडिया

कपड़ों को क्रम में रखें
बहुत जरूरी है कि आप छोटी अलमारी में कपड़ों को सही ढंग से रखें। कपड़ों का एक क्रम निर्धारित कर लें। जो कपड़े ज्यादा पहनने में आते हैं, उन्हें आगे या सबसे ऊपर रखें। जो कपड़े कम पहनने में आते हैं, उन्हें बहुत नीचे या पीछे की ओर रखें। ऐसा करने से कपड़े लंबे तक व्यवस्थित रहेंगे और बार-बार आपको अलमारी में कपड़े जमाने भी नहीं पड़ेंगे।

keep clothes in wardrobe with this tricks in hindi
मन से ही एक सेक्शन को दो मान लें - फोटो : सोशल मीडिया

विभाग बांट लें
यदि अलमारी में ज्यादा सेक्शन नहीं हैं, तब भी मन से ही एक सेक्शन को दो मान लें। उसमें एक तरफ मान लीजिए जींस रख रहे हैं तो दूसरी तरफ उसमें टॉप, टीशर्ट इत्यादि रखें। कहना का मतलब यह है कि इन्हें यदि आप नहीं बांटती हैं और एक जैसे कपड़े जमाती जाती हैं तो आपकी अलमारी हमेशा अस्त-व्यस्त ही रहेगी और सही समय पर आपको कपड़े भी नहीं मिलेंगे। 

 

विज्ञापन
विज्ञापन
keep clothes in wardrobe with this tricks in hindi
अलमारी में जगह भी नहीं बचेगी - फोटो : सोशल मीडिया

तह लगाकर रखें
कपड़ों को पहनने के बाद अलमारी में तब तक न रखें जबतक कि आप उनमें सही ढंग से तह न लगा लें क्योंकि यदि आप जल्दबाजी में एक भी कपड़े को अपनी सुविधानुसार ऐसे ही रख देंगे तो वह पूरी अलमारी को खराब कर देगा। इसलिए यदि जल्दबाजी है तो उस कपड़े को बाहर ही रहने दें और बाद में उसे अंदर रखें क्योंकि यदि हर बार ही ऐसे ही कपड़ों को अंदर रखने लगेंगे तो अलमारी में जगह भी नहीं बचेगी। 

 

विज्ञापन
keep clothes in wardrobe with this tricks in hindi
स्वेटर को एकसाथ ही घड़ी करके रखें - फोटो : social media
स्वेटर को टांगें न 
स्वेटर को टांगना नहीं है। स्वेटर को घड़ी करके ही रखें क्योंकि स्वेटर बहुत अधिक मोटे और भारी होते हैं तो यदि आप उन्हें टांग देंगे तो वो बहुत अधिक जगह घेरने लगेंगे इसलिए बेहतर उपाय यही है कि अलग से सभी स्वेटर को एकसाथ ही घड़ी करके रखें। टांगने के लिए आप शर्ट आदि का चयन करें क्योंकि यह हल्के होते हैं तो ज्यादा से ज्यादा संख्या में आ भी सकते हैं। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed