फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

12 Jyotirlinga Name List: सावन में करें 12 ज्योतिर्लिंगों के दर्शन, जानिए कहां हैं भगवान शिव के पवित्र धाम

Sun, 02 Aug 2026 02:17 PM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला Published by: शिवानी अवस्थी Updated Sun, 02 Aug 2026 02:17 PM IST
सार

Sawan 2026 Jyotirlinga Darshan: भारत के 12 ज्योतिर्लिंगों के नाम, राज्य, धार्मिक महत्व और दर्शन की पूरी जानकारी। सावन में शिव भक्तों के लिए विशेष यात्रा गाइड, दर्शन टिप्स और आध्यात्मिक महत्व पढ़ें।
 

विज्ञापन
12 Jyotirlinga Name List And Location in Hindi Sawan Me Jyotirlinga Darshan
सावन 2026 पर करें 12 ज्योतिर्लिंग के नाम और स्थान - फोटो : AI

12 jyotirling ke naam: सावन का महीना भगवान शिव की आराधना का सबसे पावन समय माना जाता है। इस पूरे माह में देशभर के शिवालयों में विशेष पूजा, रुद्राभिषेक, जलाभिषेक और भजन-कीर्तन का आयोजन होता है। सबसे ज्यादा शिव भक्ति पवित्र ज्योतिर्लिंगों के दर्शन के लिए जाते हैं। पूरी दुनिया में 12 ज्योतिर्लिंग स्थापित हैं। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार भगवान शिव स्वयं इन ज्योतिर्लिंगों में ज्योति स्वरूप में विराजमान हैं। इसलिए इनके दर्शन को अत्यंत पुण्यदायी माना जाता है।

भारत के अलग-अलग राज्यों में स्थित ये 12 ज्योतिर्लिंग केवल धार्मिक दृष्टि से ही नहीं, बल्कि सांस्कृतिक, ऐतिहासिक और प्राकृतिक सौंदर्य के कारण भी विशेष महत्व रखते हैं। सावन के दौरान लाखों श्रद्धालु इन पवित्र धामों की यात्रा कर भगवान शिव का आशीर्वाद प्राप्त करने पहुंचते हैं। यदि आप भी इस वर्ष ज्योतिर्लिंगों के दर्शन की योजना बना रहे हैं तो यहां 12 ज्योतिर्लिंगों के बारे में विस्तार से जानिए। 12 ज्योतिर्लिंग कहां स्थित हैं, इनके नाम क्या हैं और इन ज्योतिर्लिंगों के दर्शन के लिए कैसे पहुंच सकते हैं। 


12 ज्योतिर्लिंगों के नाम और स्थान

  1. सोमनाथ – गुजरात

  2. मल्लिकार्जुन – आंध्र प्रदेश

  3. महाकालेश्वर – मध्य प्रदेश

  4. ओंकारेश्वर – मध्य प्रदेश

  5. केदारनाथ – उत्तराखंड

  6. भीमाशंकर – महाराष्ट्र

  7. काशी विश्वनाथ – उत्तर प्रदेश

  8. त्र्यंबकेश्वर – महाराष्ट्र

  9. वैद्यनाथ – झारखंड

  10. नागेश्वर – गुजरात

  11. रामेश्वरम – तमिलनाडु

  12. घृष्णेश्वर – महाराष्ट्र

12 Jyotirlinga Name List And Location in Hindi Sawan Me Jyotirlinga Darshan
सोमनाथ मंदिर के दर्शन कैसे करें - फोटो : AI

सोमनाथ ज्योतिर्लिंग, गुजरात


स्थान

  • नागेश्वर ज्योतिर्लिंग गुजरात के देवभूमि द्वारका जिले में स्थित है।
  • यह मंदिर द्वारका शहर से लगभग 16-18 किलोमीटर की दूरी पर द्वारका-ओखा मार्ग पर स्थित है।
  • अरब सागर के निकट स्थित यह धाम भगवान शिव के प्रमुख तीर्थों में गिना जाता है।


धार्मिक महत्व

  • नागेश्वर मंदिर भगवान शिव के 12 पवित्र ज्योतिर्लिंगों में से एक माना जाता है।
  • धार्मिक मान्यता के अनुसार, यहां भगवान शिव ने अपने भक्त की रक्षा के लिए ज्योतिर्लिंग रूप में प्रकट होकर दुष्ट शक्तियों का नाश किया था।
  • सावन, महाशिवरात्रि और श्रावण सोमवार के दौरान यहां विशेष पूजा-अर्चना और जलाभिषेक का आयोजन होता है।


मंदिर की विशेषताएं

  • मंदिर परिसर में स्थापित भगवान शिव की लगभग 25 मीटर ऊंची ध्यानमग्न प्रतिमा श्रद्धालुओं और पर्यटकों के आकर्षण का प्रमुख केंद्र है।
  • मंदिर का शांत वातावरण और विशाल परिसर आध्यात्मिक शांति का अनुभव कराता है।
  • गर्भगृह में स्थित शिवलिंग के दर्शन के लिए देशभर से श्रद्धालु पहुंचते हैं।


कैसे पहुंचें?

  • निकटतम हवाई अड्डा: जामनगर एयरपोर्ट से सोमनाथ ज्योतिर्लिंग लगभग 130-140 किमी दूर है।
  • निकटतम रेलवे स्टेशन: द्वारका रेलवे स्टेशन लगभग 17 किमी कि दूरी पर है।
  • द्वारका से टैक्सी, ऑटो और स्थानीय बसों के माध्यम से मंदिर आसानी से पहुंचा जा सकता है।
12 Jyotirlinga Name List And Location in Hindi Sawan Me Jyotirlinga Darshan
मल्लिकार्जुन ज्योतिर्लिंग - फोटो : iStock

मल्लिकार्जुन ज्योतिर्लिंग, आंध्र प्रदेश

स्थान

  • मल्लिकार्जुन ज्योतिर्लिंग आंध्र प्रदेश के नंद्याल जिले में श्रीशैलम पर्वत पर स्थित है।
  • यह मंदिर कृष्णा नदी के तट के निकट और नल्लमाला पहाड़ियों के बीच बसा है।
  • प्राकृतिक हरियाली और शांत वातावरण इसे दक्षिण भारत के प्रमुख तीर्थ स्थलों में शामिल करते हैं।


धार्मिक महत्व

  • मल्लिकार्जुन भगवान शिव के 12 पवित्र ज्योतिर्लिंगों में से दूसरा ज्योतिर्लिंग माना जाता है।
  • यह उन दुर्लभ तीर्थों में से एक है, जहां भगवान शिव (मल्लिकार्जुन) और माता पार्वती (भ्रामराम्बा देवी) दोनों की पूजा एक ही परिसर में होती है।
  • धार्मिक मान्यता है कि यहां श्रद्धापूर्वक दर्शन करने से सुख, समृद्धि और पारिवारिक कल्याण की प्राप्ति होती है।
  • सावन, महाशिवरात्रि और कार्तिक मास में यहां विशेष धार्मिक आयोजन होते हैं।


मंदिर की विशेषताएं

  • मंदिर द्रविड़ शैली की भव्य वास्तुकला का उत्कृष्ट उदाहरण है।
  • विशाल गोपुरम, पत्थरों पर की गई सुंदर नक्काशी और प्राचीन शिल्पकला श्रद्धालुओं को आकर्षित करती है।
  • मंदिर परिसर का आध्यात्मिक वातावरण ध्यान और पूजा के लिए बेहद शांत और मनमोहक है।


कैसे पहुंचें?

  • निकटतम हवाई अड्डा: हैदराबाद का राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा मंदिर से लगभग 210-220 किमी दूर है।
  • निकटतम रेलवे स्टेशन: मार्कापुर रोड रेलवे स्टेशन की दूरी ज्योतिर्लिंग से लगभग 85-90 किमी दूर है।
  • हैदराबाद, विजयवाड़ा और कर्नूल से नियमित बस और टैक्सी सेवाएं उपलब्ध हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
12 Jyotirlinga Name List And Location in Hindi Sawan Me Jyotirlinga Darshan
महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग - फोटो : instagram

महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग, उज्जैन, मध्य प्रदेश

स्थान

  • महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग मध्य प्रदेश के उज्जैन शहर में रुद्र सागर झील के निकट स्थित है।
  • यह भारत के सबसे प्रसिद्ध शिव धामों में से एक है और सप्त पुरियों में शामिल उज्जैन की पहचान भी है।
  • मंदिर शहर के मध्य में स्थित होने के कारण यहां पहुंचना बेहद आसान है।


धार्मिक महत्व

  • महाकालेश्वर भगवान शिव के 12 पवित्र ज्योतिर्लिंगों में से एक है।
  • यह एकमात्र दक्षिणमुखी ज्योतिर्लिंग माना जाता है, जिसका विशेष धार्मिक महत्व है।
  • मान्यता है कि बाबा महाकाल अपने भक्तों को अकाल मृत्यु और नकारात्मक शक्तियों से रक्षा प्रदान करते हैं।
  • सावन, महाशिवरात्रि और श्रावण सोमवार के दौरान यहां लाखों श्रद्धालु दर्शन के लिए पहुंचते हैं।

 

मंदिर की विशेषताएं

  • मंदिर की सबसे बड़ी पहचान प्रसिद्ध भस्म आरती है, जिसे देखने के लिए देश-विदेश से श्रद्धालु आते हैं।
  • बहुमंजिला मंदिर परिसर में भगवान महाकाल के साथ अन्य देवी-देवताओं के भी मंदिर स्थित हैं।
  • प्राचीन वास्तुकला, विशाल शिखर और आध्यात्मिक वातावरण इस धाम को विशेष बनाते हैं।

 

कैसे पहुंचें?

  • निकटतम हवाई अड्डा: देवी अहिल्याबाई होल्कर एयरपोर्ट, इंदौर से लगभग लगभग 55-60 किमी दूर है।
  • निकटतम रेलवे स्टेशन: उज्जैन जंक्शन लगभग 2 किमी दूर है।
  • इंदौर, भोपाल और अन्य प्रमुख शहरों से सड़क मार्ग द्वारा बस, टैक्सी और ट्रेन की उत्कृष्ट सुविधा उपलब्ध है।
विज्ञापन
12 Jyotirlinga Name List And Location in Hindi Sawan Me Jyotirlinga Darshan
ओंकारेश्वर ज्योतिर्लिंग - फोटो : instagram

ओंकारेश्वर ज्योतिर्लिंग, मध्य प्रदेश
 

स्थान

  • ओंकारेश्वर ज्योतिर्लिंग मध्य प्रदेश के खंडवा जिले में नर्मदा नदी के बीच स्थित मंधाता (शिवपुरी) द्वीप पर विराजमान है।
  • धार्मिक मान्यता है कि यह द्वीप ऊपर से देखने पर 'ॐ' (ओम्) के आकार जैसा दिखाई देता है, इसलिए इसका नाम ओंकारेश्वर पड़ा।
  • यह मध्य प्रदेश के प्रमुख तीर्थ और पर्यटन स्थलों में से एक है।

 

धार्मिक महत्व

  • ओंकारेश्वर भगवान शिव के 12 पवित्र ज्योतिर्लिंगों में से एक है।
  • मान्यता है कि यहां श्रद्धापूर्वक दर्शन और नर्मदा स्नान करने से विशेष पुण्य की प्राप्ति होती है।
  • सावन, महाशिवरात्रि और श्रावण सोमवार के दौरान यहां लाखों श्रद्धालु जलाभिषेक और पूजा-अर्चना के लिए पहुंचते हैं।
  • ओंकारेश्वर और समीप स्थित ममलेश्वर मंदिर का भी विशेष धार्मिक महत्व माना जाता है।

 

मंदिर की विशेषताएं

  • मंदिर नर्मदा नदी के बीच स्थित होने के कारण इसकी प्राकृतिक सुंदरता श्रद्धालुओं को आकर्षित करती है।
  • नागर शैली की वास्तुकला, प्राचीन नक्काशी और शांत वातावरण इसे विशेष बनाते हैं।
  • यहां नर्मदा परिक्रमा और ओंकार पर्वत परिक्रमा का भी धार्मिक महत्व है।

 

कैसे पहुंचें?

  • निकटतम हवाई अड्डा: देवी अहिल्याबाई होल्कर एयरपोर्ट, इंदौर से लगभग 75-80 किमी दूर है।
  • निकटतम रेलवे स्टेशन: ओंकारेश्वर रोड रेलवे स्टेशन, मोर्टक्का लगभग 12 किमी
  • इंदौर, खंडवा और उज्जैन से बस, टैक्सी और निजी वाहन की सुविधाएं आसानी से उपलब्ध हैं।
  • मंदिर तक पहुंचने के लिए पुल या नाव दोनों विकल्प उपलब्ध हैं, जो यात्रा को और भी यादगार बनाते हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed