हाई ब्लड प्रेशर या हाइपरटेंशन दुनिया की सबसे आम लेकिन सबसे खतरनाक स्वास्थ्य समस्याओं में से एक है। वयस्कों के साथ किशोरों को भी इसका शिकार देखा जा रहा है। जिन लोगों का ब्लड प्रेशर अक्सर हाई रहता है उनमें हार्ट अटैक, स्ट्रोक, किडनी फेलियर से लेकर आंखों की रोशनी कम होने जैसी कई दिक्कतें हो सकती हैं।
High BP: सुबह एक गिलास गर्म पानी बदल सकता है आपकी सेहत? जानिए बीपी पर क्या होता है इसका असर
विशेषज्ञों का कहना है कि शरीर को स्वस्थ रखने के लिए खूब पानी पीना जरूरी है। सुबह गर्म पानी पीना पाचन ठीक रखने में विशेष लाभकारी माना जाता है। आइए जानते हैं कि इसका ब्लड प्रेशर पर क्या असर होता है?
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्लड प्रेशर कम करने के तरीके
सोशल मीडिया पर ब्लड प्रेशर को लेकर कई तरह के दावे किए जाते हैं। कई इंफ्लूएंसर्स कहते हैं, रोज सुबह गर्म पानी पीने से ब्लड प्रेशर कम हो जाता है। कई लोग इसे प्राकृतिक इलाज मानकर अपनाने लगते हैं। लेकिन सवाल यह है कि क्या केवल गर्म पानी पीने से वास्तव में हाई ब्लड प्रेशर नियंत्रित हो सकता है?
विशेषज्ञों का कहना है कि शरीर को स्वस्थ रखने के लिए खूब पानी पीना जरूरी है। सुबह गर्म पानी पीना पाचन ठीक रखने में विशेष लाभकारी माना जाता है। आइए जानते हैं कि इसका ब्लड प्रेशर पर क्या असर होता है?
क्या गर्म पानी पीने से ब्लड प्रेशर कम होता है?
स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, कई रिपोर्ट्स से पता चलता है कि सर्दी के महीनों में गर्म पानी पीना ब्लड प्रेशर को कुछ समय तक कम रखने में मददगार हो सकता है। हालांकि इस बात के प्रमाण नहीं हैं कि केवल गर्म पानी पीने से हाई ब्लड प्रेशर कम हो जाता है।
- गर्म पानी पीने से खून की नसें फैल जाती हैं जिससे खून आसानी से बहता है और कुछ समय के लिए ब्लड प्रेशर कम हो जाता है।
- गर्म पानी से नहाने के बाद भी कई लोगों को ब्लड प्रेशर में आराम मिल सकता है।
गर्म पानी पीने के ये प्रभाव भी जानिए
गर्म पानी शरीर में पानी की पर्याप्त मात्रा बनाए रखने, पाचन सुधारने और कुछ लोगों में तनाव कम करने में मदद कर सकता है। गर्म पानी पीने से कई लोगों को आराम महसूस होता है।
- हालांकि बहुत ज्यादा गर्म पानी पीना नुकसानदायक भी हो सकता है क्योंकि इससे मुंह और भोजन नली को नुकसान पहुंच सकता है। इसलिए हल्का गुनगुना पानी ही बेहतर माना जाता है।
ब्लड प्रेशर कंट्रोल करने के लिए और क्या करें?
स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, ब्लड प्रेशर नियंत्रित रखने के लिए जीवनशैली में सुधार सबसे महत्वपूर्ण माना जाता है।
- रोजाना कम से कम 30 मिनट व्यायाम करें और नमक का सेवन सीमित मात्रा में करें।
- ताजे फल और सब्जियां खाएं।
- वजन कंट्रोल रखें। धूम्रपान और शराब से दूरी बनाएं
- गर्म पानी, लहसुन, मेथी या अन्य घरेलू उपाय भी कुछ लोगों के लिए सहायक हो सकते हैं।
--------------
नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्टस के आधार पर तैयार किया गया है।
अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।