फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Friendship Day Card DIY Ideas: बाजार से नहीं, इस बार खुद बनाएं फ्रेंडशिप कार्ड; हर दोस्त करेगा तारीफ

Sun, 02 Aug 2026 10:09 AM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला Published by: शिवानी अवस्थी Updated Sun, 02 Aug 2026 10:09 AM IST
सार

Friendship Day DIY Card Ideas: घर पर रंगीन पेपर, वॉटरकलर, फोटो, ओरिगामी, ग्लिटर और स्टिकर्स की मदद से आकर्षक फ्रेंडशिप डे कार्ड बनाया जा सकता है। हैंडमेड कार्ड में पर्सनल टच और भावनाएं जुड़ी होती हैं, इसलिए यह दोस्त के लिए सबसे खास और यादगार गिफ्ट बन जाता है।
 

विज्ञापन
Handmade Friendship Day Card DIY Ideas Greeting Card Kaise Banaye
फ्रेंडशिप डे ग्रीटिंग कार्ड आइडिया - फोटो : Ai

Friendship Day Greeting Card Kaise Banaye: दोस्ती जिंदगी का सबसे खूबसूरत रिश्ता है, जो हर सुख-दुख में हमारे साथ खड़ा रहता है। फ्रेंडशिप डे सिर्फ एक दिन नहीं, बल्कि उन खास दोस्तों के प्रति प्यार, सम्मान और आभार व्यक्त करने का अवसर है, जिन्होंने हर मुश्किल समय में हमारा साथ दिया। आज के डिजिटल दौर में लोग सोशल मीडिया पर मैसेज और स्टिकर्स भेजकर शुभकामनाएं देते हैं, लेकिन अपने हाथों से बनाया गया DIY फ्रेंडशिप डे कार्ड आज भी सबसे खास और यादगार गिफ्ट माना जाता है।

हैंडमेड कार्ड में सिर्फ रंग और डिजाइन नहीं होते, बल्कि आपकी भावनाएं, समय और दोस्त के लिए किया गया प्यार भी छिपा होता है। अच्छी बात यह है कि ऐसा कार्ड बनाने के लिए आपको महंगे सामान की जरूरत नहीं होती। रंगीन पेपर, स्केच पेन, ग्लिटर, स्टिकर्स, रिबन, सूखे फूल, वॉटर कलर या पुरानी मैगजीन की कटिंग्स से भी बेहद आकर्षक कार्ड तैयार किए जा सकते हैं। चाहे आपका दोस्त स्कूल, कॉलेज या ऑफिस का हो, एक क्रिएटिव और पर्सनलाइज्ड कार्ड उसे हमेशा याद रहेगा। आइए जानते हैं फ्रेंडशिप डे कार्ड DIY आइडियाज, जिन्हें बनाकर आप इस फ्रेंडशिप डे को और भी खास और यादगार बना सकते हैं।

Handmade Friendship Day Card DIY Ideas Greeting Card Kaise Banaye
फ्रेंडशिप डे ग्रीटिंग कार्ड - फोटो : AI

पाॅप-अप फ्रेंडशिप कार्ड 
 

  • अगर आप चाहते हैं कि आपका कार्ड देखते ही दोस्त के चेहरे पर मुस्कान आ जाए, तो पाॅप-अप कार्ड सबसे बेहतरीन विकल्प है।
  • कार्ड खोलते ही अंदर हार्ट, "Best Friends Forever", स्माइली या छोटे 3D कटआउट दिखाई दें।
  • रंगीन चार्ट पेपर और कैंची की मदद से इसे आसानी से बनाया जा सकता है।
  • यह डिजाइन बच्चों से लेकर युवाओं तक सभी को पसंद आता है।
Handmade Friendship Day Card DIY Ideas Greeting Card Kaise Banaye
फ्रेंडशिप डे ग्रीटिंग कार्ड - फोटो : AI

फोटो मेमोरी कार्ड से ताजा करें पुरानी यादें

  • दोस्ती की सबसे बड़ी पहचान उसकी यादें होती हैं।
  • कार्ड के अंदर अपनी और दोस्त की छोटी-छोटी तस्वीरें, टिकट, पुराने नोट्स या मजेदार यादों के छोटे कैप्शन चिपकाएं।
  • इसके साथ एक दिल से लिखा मैसेज जोड़ें।
  • ऐसा मेमोरी कार्ड भावनात्मक जुड़ाव बढ़ाता है।
  • दोस्त के लिए हमेशा संभालकर रखने लायक बन जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Handmade Friendship Day Card DIY Ideas Greeting Card Kaise Banaye
फ्रेंडशिप डे ग्रीटिंग कार्ड - फोटो : AI

वाटर कलर और हैंड लेटेरिंग से दें प्रोफेशनल लुक
 

  • अगर आपको पेंटिंग या कैलिग्राफी पसंद है, तो वॉटरकलर बैकग्राउंड पर सुंदर हस्त लिखित कार्ड बनाएं।
  • इसमें "Happy Friendship Day", "Forever Friends" या कोई प्रेरणादायक दोस्ती का कोट लिखें।
  • हल्के रंगों और मिनिमल डिजाइन वाला यह कार्ड बेहद एलिगेंट और सोशल मीडिया पर शेयर करने लायक लगता है।
विज्ञापन
Handmade Friendship Day Card DIY Ideas Greeting Card Kaise Banaye
फ्रेंडशिप डे ग्रीटिंग कार्ड - फोटो : AI

ओरिगामी और पेपर काफ्ट कार्ड करें ट्राई

  • रंगीन ओरिगामी पेपर से छोटे दिल, तितली, फूल या गिफ्ट बॉक्स बनाकर कार्ड पर चिपकाएं।
  • चाहें तो अंदर एक छोटा पॉकेट बनाकर उसमें प्यारा सा नोट या चॉकलेट भी रख सकते हैं।
  • यह DIY कार्ड बच्चों, टीनएजर्स और कॉलेज स्टूडेंट्स के बीच काफी लोकप्रिय है और कम खर्च में शानदार दिखता है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed