फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

आज का सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल: आज भी होंगे 'बच्चा यादव' के दीवाने, जानिए हर एपिसोड के लिए लेते हैं कितने पैसे?

Sat, 06 Nov 2021 12:43 PM IST
Abhilash Srivastava लाइफ स्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफ स्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Abhilash Srivastava Updated Sat, 06 Nov 2021 12:43 PM IST
विज्ञापन
kiku sharda net worth and total charge for a show
कीकू शारदा की लाइफस्टाइल - फोटो : Instagram

'द कपिल शर्मा शो' में कभी पलक, कभी बच्चा यादव तो कभी बंपर के किरदार में नजर आने वाले अभिनेता कीकू शारदा को लोगों ने उनकी कला के दम पर खूब पसंद किया है। कीकू कितने मंझे हुए कलाकार हैं, इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि बिना उनके 'द कपिल शर्मा शो' सूना लगता है। टीवी के अलावा कई फिल्मों में भी कीकू ने अपने अभिनय का लोहा मनवाया है। आइए आज के सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल में द कपिल शर्मा शो के स्टारकास्ट कीकू शारदा के बारे में जानते हैं। 



मीडिया रिपोर्टस के मुताबिक वैसे तो कीकू शारदा की परवरिश बड़े ही शानो-शौकत से हुई है लेकिन अपने करियर के शुरुआती दिनों में उन्होंने पहचान बनाने के लिए बड़ी मेहनत की। शुरुआती दिनों में कीकू को महज 700 रुपये मिलते थे, वहीं अब वह एक शो के लिए लाखों लेते हैं।

kiku sharda net worth and total charge for a show
कीकू शारदा की संपत्ति - फोटो : instagram

कितना है कीकू की कुल संपत्ति
मीडिया रिपोर्टस के मुताबिक कीकू की कुल संपत्ति करीब 20 करोड़ की है। वह कपिल शर्मा शो में हर अपियरेंस के लिए करीब 5 लाख चार्ज करते हैं। इतना ही नहीं विज्ञापनों के माध्यम से भी कीकू शारदा मोटी कमाई करते हैं। एक अनुमान के मुताबिक मौजूदा समय में उनकी सालाना कमाई 5 करोड़ से अधिक की हो सकती है।

kiku sharda net worth and total charge for a show
कीकू शारदा की गाड़ियां - फोटो : instagram

बचपन से रहे हैं गाड़ियों के शौकीन
एक इंटरव्यू में कीकू शारदा के दोस्तों ने बताया कि कॉलेज के दिनों में वह सभी कीकू की ही गाड़ी से पढ़ने के लिए जाया करते थे। आज के समय में कीकू के पास बीएमडब्ल्यू और ऑडी ए8 जैसी कई लग्जरी गाड़ियां हैं। कीकू का परिवार व्यापार से जुड़ा हुआ है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
kiku sharda net worth and total charge for a show
कीकू शारदा का अभिनय - फोटो : Twitter

टीवी की दुनिया में रहे हैं बड़ा नाम
वैसे तो कीकू को ज्यादा पहचान द कपिल शर्मा शो से मिली, हालांकि इसके पहले वह अकबर-बीरबल, हातिम और एफआईआर जैसे शोज में भी नजर आ चुके हैं। थियेटर से जुड़े कीकू शारदा ने अपने अभिनय और कला के दम पर लोगों के बीच खास जगह बनाई है।

विज्ञापन
kiku sharda net worth and total charge for a show
कीकू शारदा की फिल्में - फोटो : Twitter
फिल्मों में कीकू के अभिनय को मिली सराहना
छोटे पर्दे के साथ कीकू शारदा ने फिल्मों में भी हाथ आजमाया है। जवानी जानेमन, हैप्पी न्यू ईयर, धमाल, नो प्रॉब्लम और रेस जैसी फिल्मों में भी कीकू नजर आ चुके हैं। मीडिया रिपोर्टस के मुताबिक वह लगातार कई प्रोजेक्टस पर काम कर रहे हैं। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed