Hindi News
›
Photo Gallery
›
Lifestyle
›
Know everything about mukesh ambani family whose son akash going to tie a knot with Shloka mehta
{"_id":"5a9ce4164f1c1b4d588bb7d6","slug":"know-everything-about-mukesh-ambani-family-whose-son-akash-going-to-tie-a-knot-with-shloka-mehta","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"देश के सबसे अमीर खानदान का LIFESTYLE देखिए, जिनकी बहू बनने वाली हैं श्लोका मेहता","category":{"title":"Lifestyle","title_hn":"लाइफ स्टाइल","slug":"lifestyle"}}
देश के सबसे अमीर खानदान का LIFESTYLE देखिए, जिनकी बहू बनने वाली हैं श्लोका मेहता
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
Updated Sun, 25 Mar 2018 11:41 AM IST
विज्ञापन
1 of 8
Link Copied
दुनिया के सबसे सफल व्यक्तियों में शुमार मुकेश अंबानी के परिवार के बारे में हर कोई जानना चाहेगा। क्या आप जानते हैं इतनी बड़ी शख्सियत के मालिक की एक बहुत बड़ी कमजोरी भी है जिसे जानकर यकीनन हैरान रह जाएंगे आप। आइए जानते हैं अंबानी खानदान के बारे में ऐसी कुछ खास बातें जिनके बारे में शायद ही कोई अब तक जानता होगा।
Trending Videos
2 of 8
अंबानी परिवार धीरूभाई अंबानी के नाम से जाना जाता है। जिनके दो बेटे हैं मुकेश और अनिल। मुकेश अंबानी की पत्नी नीता अंबानी रिलायंस इंडस्ट्रीज के सामाजिक एवं धर्मार्थ कार्यो को देखती हैं। इनके तीन बच्चे हैं: आकाश, ईशा और अनंत। बता दें आकाश अंबानी से ही मशहूर हीरा कारोबारी रसेल मेहता की बेटी श्लोका मेहता की शादी की बात चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 8
मुकेश और नीता अंबानी ने अपने तीनों बच्चों की शिक्षा और संस्कार में हर उस बात का ध्यान रखा, जो उन्हें योग्य बनाने के साथ-साथ एक अच्छा इंसान भी बनाए। बता दें आकाश को आज भले ही महंगी कारों का शौक है, लेकिन वो अपने स्कूल टाइम में कभी भी कार से स्कूल नहीं गए। नीता अंबानी स्कूल टाइम में अपने बच्चों को जेब खर्च के लिए सिर्फ पांच रुपए देती थीं। इतना ही नहीं वो उन्हें स्कूल भेजने के लिए घर में मौजूद महंगी गाड़ियां नहीं बल्कि पब्लिक ट्रांसपोर्ट का इस्तेमाल करती थीं।
4 of 8
mukesh ambani with wife neeta ambani
आपको जानकर हैरानी होगी कि श्लोका मेहता के होने वाले पति आकाश अंबानी के साथ नीता अंबानी ने अपने बाकी बच्चों को भी कभी भी घर से ज्यादा बाहर निकलने की इजाजत नहीं दी। आकाश ने अमेरिका की ब्राउन यूनिवर्सिटी से इकोनॉमिक में ग्रेजुएशन किया है। उन्होंने भी श्लोका मेहता की ही तरह धीरूभाई अंबानी इंटरनेशनल स्कूल में अपनी पढ़ाई पूरी की है। उनका यह स्कूल अपने एक्स्ट्रा कैरिकुलर एक्टिविटी के लिए काफी मशहूर है।
विज्ञापन
5 of 8
आकाश अंबानी, मुकेश अंबानी
आकाश को आईपीएल में अपने परिवार की मुंबई इंडियंस टीम के साथ अक्सर देखा जाता है। आकाश को क्रिकेट खेलने का भी काफी शौक है।आकाश रिलायंस के नए प्रोजेक्ट जियो के प्रमुख हैं।इस प्रोजेक्ट को वो अपनी जुड़वा बहन ईशा के साथ संभाल रहे हैं।
सबसे विश्वसनीयहिंदी न्यूज़वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ेंलाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसेहेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health and fitness news), लाइवफैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्टफूड न्यूज़इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) औरयात्रा (travel news in Hindi) आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।