फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Propose Day: लड़की को प्रपोज करते वक्त गलती से भी न करें ये 5 बेवकूफियां

Wed, 08 Feb 2017 05:44 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Wed, 08 Feb 2017 05:44 PM IST
विज्ञापन
5 Mistakes Men Make When Proposing

आज प्रपोज डे है। प्रोपोज डे यानी जिससे आप प्यार करते हैं उसे अपने दिल की बात कहने का दिन। अगर आप भी अपने दिल की बात कहने के लिए आज के दिन का इंतजार कर रहे थे तो ये टिप्स आपके जरूर काम आएंगे। प्रपोज करते वक्त अगर आपने इन बातों का ध्यान रखा तो न करने का सवाल ही पैदा नहीं होता।

5 Mistakes Men Make When Proposing
- फोटो : getty images

सबसे पहले तो ये बात दिमाग में बिठा लें कि किसी लड़की को प्रपोज करना एक दिन का काम नहीं होता। आपको अपने दिल की बात कहने से पहले ही उसके दिल में अपने लिए खास जगह बना लेनी चाहिए। उसके दिल में जगह बनाने के लिए आप उसकी केयर करें। उसे जहां भी मदद की जरुरत हो आप ऐसे पहले इंसान हों जो उसकी मदद के लिए सबसे पहले आगे आना चाहिए। इस तरह आप उसके दिल में अपने लिए जगह बनाने में सफल होंगे।

5 Mistakes Men Make When Proposing


प्रपोज करने के लिए खास जगह का चुनाव करें। ऐसी जगह चुनें जो आप दोनों के ही दिल के काफी करीब हो। ज्यादा भीड़भाड़ वाली जगह से बचें। ये आपको प्रपोजल के एक्सेप्ट होने के संभावना को कम कर देता है। उसकी पसंद के रेस्टोरेंट में जाएं या फिर किसी दूसरी खूबसूरत जगह। वहां जाकर अपने दिल की बात कह दें।

विज्ञापन
विज्ञापन
5 Mistakes Men Make When Proposing

प्रपोज करने का तरीका भी खास होना चाहिए। हर लड़की के कुछ सपने होते हैं। आप चाहें तो अंगूठी वाला प्रपोज करने का तरीका आपके काम आ सकता है। अगर आप सामने से प्रपोज करते हुए घबरा रहे हैं तो उसे खत लिखकर भी प्रपोज कर सकते हैं। खत में वही नाम लिखें जिस नाम से आप उसे प्यार से बुलाते हैं।

विज्ञापन
5 Mistakes Men Make When Proposing

अरे अरे.. इतना पढ़कर ही निकल पड़े प्रपोज करने। सबसे काम की बात तो रह ही गई। आज के दिन उस कपड़े में आप उसके सामने जाएं जिसमें आप उसे सबसे ज्यादा पसंद हैं। अरे आपको नहीं पता कि आप उसे किस शर्ट में अच्छे लगते हैं? कोई बात नहीं जो शर्ट आपको सबसे अच्छी लगती है आप उसी में उसके सामने जाएं और कह दें अपने दिल की बात।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed