Basant Panchami 2025 baby boy names: वसंत पंचमी हिंदू धर्म का एक महत्वपूर्ण त्योहार है। इस दिन देवी सरस्वती का पूजन किया जाता है। माता सरस्वती विद्या, बुद्धि एवं ज्ञान की देवी हैं। ऐसे में वसंत पंचमी को ज्ञान और विद्या के उपासना दिवस के रूप में मनाया जाता है। यह पर्व माघ माह के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि को मनाया जाता है। इसे श्री पंचमी और सरस्वती पूजन भी कहा जाता है।
Basant Panchami 2025: वसंत पंचमी पर बेटे का करना है नामकरण, रखें लड़कों के लिए सरस्वती मां से जुड़े ये नाम
अगर आपको वसंत पंचमी में बेटे का नाम रखना है तो भी विद्या की देवी से जुड़े कुछ नाम लड़कों के लिए यहां दिए जा रहे हैं।सरस्वती माता से जुड़े हुए लड़कों के कुछ सुंदर और अर्थपूर्ण नाम नीचे दिए गए हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सारस्वत
सारस्वत शब्द मां सरस्वती के नाम से बना है। इस नाम का अर्थ है जिसे सरस्वती माता का आशीर्वाद प्राप्त हो। अपने लाडले को सारस्वत नाम दिया जा सकता है।
वागीश
मां सरस्वती को वीणावादिनी कहते हैं, उनके हाथों में हमेशा वीणा होती है। वागीश सरस्वती माता से संबंधित नाम है, जिसका अर्थ है वाणी के स्वामी।
पद्माकर
पद्माकर का अर्थ है कमल का भंडार। बेटे के लिए ये नाम सरस्वती माता के कमल के आसन से संबंधित है।
वागीश्वर
लड़के के लिए वागीश्वर नाम धार्मिक महत्व से जुड़ा हुआ था। वागीश्वर का अर्थ है वाणी (बुद्धि) का देवता। बेटे के लिए ये नाम सुंदर अर्थ वाला है।
हंसराज
वसंत पंचमी में जन्मे बच्चे को हंसराज नाम दिया जा सकता है। हंसराज का अर्थ है हंसों का राजा। ये नाम सरस्वती माता के वाहन से जुड़ा हुआ है।
मंत्रेश
विद्या की देवी से जुड़े नाम बेटे के लिए चाहिए तो मंत्रेश नाम रख सकते हैं। मंत्रेश का मतलब है, मंत्रों का स्वामी
ज्ञानेश
बेटे को ज्ञानेश नाम दे सकते हैं। ज्ञानेश का अर्थ है ज्ञान के स्वामी।
कवि
लड़के के लिए ये नाम आकर्षक, सुंदर और अर्थपूर्ण है। कविता के रचयिता को कवि कहते हैं।
सत्यव्रत
इस नाम मतलब होता है सत्य के मार्ग पर चलने वाला। बेटे को सत्या या सत्यव्रत नाम दिया जा सकता है।
प्रज्ञेश
अपने लाडले बेटे को प्रज्ञेश नाम भी दे सकते हैं। प्रजेश का अर्थ होता है प्रज्ञा के स्वामी। प्रज्ञा यानी बुद्धि जो कि मां सरस्वती से जुड़ा नाम है।
अक्षराज
वसंत पंचमी में बेटे का जन्म हुआ है और उसे एक सुंदर सा नाम देना है जो शिक्षा, विद्या या ज्ञान का प्रतीक नाम हो तो उसे अक्षराज कहकर पुकार सकते हैं। अक्षराज का मतलब है अक्षरों का राजा। इसके ज्ञान का राजा भी कहा जा सकता है।
संगीतेश
वीणा वादिनी मां सरस्वती को संगीत की देवी भी माना जाता है। मां सरस्वती के जुड़ा एक नाम संगीतेश है। संगीतेश का अर्थ होता है, संगीत का देवता।