अगर आप नौकरी कर रहे हैं तो यह खबर आपके लिए है। एक सर्वे में खुलासा हुआ है कि दस में आठ लोग नौकरी करते हुए ऑफिस में बॉस की वजह से जरूर रोते हैं। इस सर्वे का कहना है कि नौकरी में बॉस की वजह से कर्मचारियों के आंखों में कई बार आंसू आ जाते हैं। सर्वे में भाग लेने वाले 14 फीसदी लोगों ने कहा कि ऑफिस में काम करते हुए वे हफ्ते में एक बार या फिर हर रोज रोते और चिल्लाते हैं। ऐसा वे अपने बॉस की वजह से करते हैं। 45 फीसदी लोगों ने कहा कि ऑफिस में बॉस की वजह से वे आंसू बहाने पर मजबूर हो जाते हैं।
सर्वे में खुलासा- बॉस की वजह से नौकरी में कई बार रोते हैं कर्मचारी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जबकि बाकी के लोगों ने कहा कि ऑफिस में काम के दबाव, निजी जीवन की व्यक्तिगत समस्याओं और कर्मचारियों द्वारा परेशान किए जाने की वजह से कभी-कभी उनके आंखों में आंसू आ जाते हैं। इस सर्वे को एक जॉब सर्च कंपनी मोनेस्टरडॉकॉम ने किया है। सर्वे में लोगों ने कहा कि बॉस की डांट, काम का दबाव और निजी समस्याएं उनके रोने की वजह बनती हैं। इस सर्वे में भाग लेने वाले ज्यादातर लोगों ने कहा कि बॉस और साथी कर्मचारी ऑफिस में उनके आंखों में आंसू ले आते हैं। यानी इन लोगों की वजह से उन्हें कई बार रोना पड़ता है।
इस सर्वे में 20 फीसदी लोगों ने कहा कि वह घर की व्यक्तिगत समस्याओं और काम के दौरान होने वाली समस्याओं की वजह से ऑफिस में रोते हैं। सर्वे में 16 फीसदी लोगों ने कहा कि वह अपने कार्य से परेशाान होकर रोए थे। यानी यह सर्वे स्पष्ट करता है कि ऑफिस में बॉस या फिर अपने ही साथी कर्मचारियों की वजह से लोगों के आंखों में आंसू आ जाते हैं। वह कई बार रोने पर मजबूर हो जाते हैं।
इतना ही नहीं सर्वे में भाग लेने वाले लोगों ने यह भी स्वीकार किया कि ऑफिस में बुलिंग की वजह से भी कई बार वह परेशान हो जाते हैं और रोने लगते हैं। कई लोग क्लाइंट की वजह से या फिर काम में गलती होने की वजह से भी रोते हैं। यह सर्वे अमेरिका में काम करने वाले कर्मचारियों पर किया गया। बता दें कि यह पहला ऐसा सर्वे नहीं है, इससे पहले के सर्वे में कहा गया था कि ऑफिस में काम के घंटे ज्यादा होने की वजह से लोगों को शारीरिक समस्याएं होने लगती हैं। कई सर्वे में यह बात भी सामने आई है कि कमजोर मानसिक स्वास्थ्य के चलते भी ऑफिस में लोग रहते हैं। पिछले साल पेन्सिलेविया स्टेट यूनिवर्सिटी का कहना था कि गिरते मानसिक स्वास्थ्य की वजह से ऑफिस में कर्मचारियों को कई तरह की दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। कर्मचारी ज्यादा छुट्टी लेते हैं और काम धीमा करते हैं।