Hariyali Teej Special Drinks: हरियाली तीज का त्योहार सुहागिन महिलाओं के लिए खास होता है। इस दिन महिलाएं हरे रंग के कपड़े पहनती हैं, मेहंदी लगाती हैं, झूले झूलती हैं और घर में तरह-तरह के पकवान बनाए जाते हैं। ऐसे में अगर तीज के मौके पर आपके घर मेहमान आने वाले हैं, तो खाने के साथ कुछ स्पेशल और रिफ्रेशिंग ड्रिंक्स जरूर सर्व करें।
Hariyali Teej Drinks: हरियाली तीज पर घर आए मेहमानों को पिलाएं ये 6 ठंडी-ठंडी ड्रिंक्स, रेसिपी सेव कर लें
Teej Drink Recipes: हरियाली तीज पर आप घर पर केसर ठंडाई, गुलाब लस्सी, आम पन्ना, नींबू-पुदीना कूलर, जलजीरा और केसर दूध बना सकते हैं। ये ड्रिंक्स स्वादिष्ट, रिफ्रेशिंग और त्योहार के लिए आसानी से तैयार होने वाले विकल्प हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शाही केसर ठंडाई
अगर तीज के मौके पर मेहमानों को कुछ शाही अंदाज में सर्व करना है तो केसर ठंडाई बेहतरीन विकल्प है। इसे पहले से तैयार करके फ्रिज में ठंडा किया जा सकता है।
सामग्री
-
2 गिलास ठंडा दूध
-
10-12 बादाम
-
8-10 काजू
-
1 चम्मच सौंफ
-
1/2 चम्मच काली मिर्च
-
1 चम्मच खसखस
-
2-3 इलायची
-
5-6 केसर के धागे
-
2-3 चम्मच चीनी
-
गुलाब की पंखुड़ियां
बनाने का तरीका
स्टेप 1- सबसे पहले बादाम, काजू, सौंफ, खसखस, काली मिर्च और इलायची को कुछ देर पानी में भिगो दें।
स्टेप 2- इसके बाद इन्हें पीसकर बारीक पेस्ट तैयार करें।
स्टेप 3- अब दूध को ठंडा करके इसमें यह पेस्ट और चीनी डालें।
स्टेप 4- केसर को थोड़े गुनगुने दूध में भिगोकर ठंडाई में मिलाएं।
स्टेप 5- सारी सामग्री को अच्छी तरह मिक्स करें और कुछ देर फ्रिज में रखें।
स्टेप 6- सर्व करते समय ऊपर से केसर और गुलाब की पंखुड़ियां डालें।
टिप: ज्यादा रिच स्वाद के लिए थोड़े पिस्ते भी डाल सकती हैं।
गुलाब लस्सी
लस्सी हर भारतीय त्योहार की महफिल में आसानी से जगह बना लेती है। गुलाब की खुशबू इसे सामान्य लस्सी से और खास बना देती है।
सामग्री
-
2 कप ठंडा दही
-
1/2 कप ठंडा दूध
-
2-3 चम्मच गुलाब का शरबत
-
2 चम्मच चीनी
-
2-3 बर्फ के टुकड़े
-
गुलाब की पंखुड़ियां
-
कटे हुए पिस्ते
बनाने का तरीका
स्टेप 1- एक बड़े बर्तन में ठंडा दही, दूध, गुलाब का शरबत और चीनी डालें।
स्टेप 2- इसे मथनी या ब्लेंडर की मदद से अच्छी तरह फेंट लें।
स्टेप 3- अब इसमें बर्फ डालकर एक बार फिर ब्लेंड करें।
स्टेप 4- गुलाबी रंग की इस लस्सी को लंबे ग्लास में डालें और ऊपर से पिस्ता और गुलाब की पंखुड़ियों से सजाकर सर्व करें।
टिप: अगर लस्सी ज्यादा गाढ़ी लगे तो थोड़ा और ठंडा दूध मिला सकती हैं।
नींबू-पुदीना कूलर
अगर आप कुछ ऐसा चाहती हैं जो बनाने में बेहद आसान हो और तुरंत रिफ्रेश कर दे तो नींबू-पुदीना कूलर एकदम सही है।
सामग्री
-
2 नींबू
-
8-10 पुदीने की पत्तियां
-
2 चम्मच चीनी
-
1/2 चम्मच काला नमक
-
ठंडा पानी या सोडा
-
बर्फ
बनाने का तरीका
स्टेप 1- एक गिलास में नींबू का रस, चीनी, काला नमक और पुदीने की पत्तियां डालें।
स्टेप 2- इन्हें हल्का मसलें ताकि पुदीने की खुशबू अच्छी तरह निकल आए।
स्टेप 3- अब गिलास में बर्फ डालें और ऊपर से ठंडा पानी या सोडा डालें।
स्टेप 4- हल्के हाथ से मिलाएं और पुदीने की पत्ती व नींबू की स्लाइस से गार्निश करें।
टिप: तीज पार्टी में इसे आकर्षक बनाने के लिए कांच के लंबे ग्लास का इस्तेमाल करें।
खट्टा-मीठा आम पन्ना
तीज के मौके पर अगर आप कुछ देसी और चटपटा सर्व करना चाहती हैं, तो आम पन्ना जरूर ट्राई करें। इसका खट्टा-मीठा स्वाद खाने के साथ भी अच्छा लगता है।
सामग्री
-
2 कच्चे आम
-
3-4 चम्मच चीनी
-
1/2 चम्मच भुना जीरा पाउडर
-
1/2 चम्मच काला नमक
-
थोड़ा सा पुदीना
-
2 गिलास ठंडा पानी
-
बर्फ
बनाने का तरीका
स्टेप 1- कच्चे आम को उबालकर या भूनकर उसका गूदा निकाल लें।
स्टेप 2- अब इसमें चीनी, काला नमक और भुना जीरा डालकर अच्छी तरह मिलाएं।
स्टेप 3- पुदीने की पत्तियों के साथ इसे ब्लेंड कर लें।
स्टेप 4- तैयार पल्प को ठंडे पानी में मिलाएं और जरूरत के अनुसार स्वाद एडजस्ट करें।
स्टेप 5- ग्लास में बर्फ डालकर आम पन्ना सर्व करें।
टिप: आम पन्ना का कॉन्संट्रेट पहले से बनाकर फ्रिज में रखा जा सकता है।