{"_id":"5d5657f28ebc3e6cd32778bf","slug":"ask-yourself-these-questions-if-smartphone-ruining-your-relationship","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"कहीं आपके पार्टनर की नाराजगी की वजह आपका स्मार्टफोन तो नहीं, खुद से पूछें ये सवाल","category":{"title":"Relationship","title_hn":"रिलेशनशिप","slug":"relationship"}}
कहीं आपके पार्टनर की नाराजगी की वजह आपका स्मार्टफोन तो नहीं, खुद से पूछें ये सवाल
Fri, 16 Aug 2019 03:41 PM IST
पंखुड़ी सिंह
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
Published by: पंखुड़ी सिंह
Updated Fri, 16 Aug 2019 03:41 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बहुत से रिश्तों में तनाव या फिर अलगाव की नौबत कब आ जाती है? इस बात का सही जवाब किसी के पास नही होगा। लेकिन बहुत से शोध बताते हैं कि इन सबकी वजह जीवनसाथी का खुद को रिश्ते में अनदेखा महसूस करना है। इन लोगोंं का कहना है कि वे खुद को अकेला महसूस करते हैं और इसकी वजह है जीवनसाथी का जरूरत से ज्यादा फोन इस्तेमाल करना। फोन की वजह से आपका रिश्ता भी किसी नाजुक मोड़ पर न आ जाए इसके लिए जरूरी है कि सबसे पहले इन सवालों के जवाब दें।
- फोटो : pixa
आपका खाली समय किस तरह से बीतता है
अपने आप से पूछिए कि ऑफिस से लौट कर आने के बाद आपका खाली समय कैसे बीतता है। ज्यादातर लोगों का जवाब होगा कि मोबाईल पर कोई वेब सीरीज देखते हुए या फिर फोन पर ही कुछ और करते हुए। मतलब आपकी सारी गतिविधियां फोन के ही इर्द-गिर्द घूमती हैं तो संभल जाइए क्योंकि ये फोन आपके रिश्ते में दरार डाल रहा है।

कैसे देते हैं जवाब
क्या आप अपने पार्टनर का जवाब केवल हम्म्म जैसे छोटे शब्दों में देते हैं? अगर हां तो फिर सावधान हो जाइए। ऐसा आपके जरूरत से ज्यादा फोन में व्यस्त रहने की वजह से हो रहा है।
क्या आप अपने पार्टनर का जवाब केवल हम्म्म जैसे छोटे शब्दों में देते हैं? अगर हां तो फिर सावधान हो जाइए। ऐसा आपके जरूरत से ज्यादा फोन में व्यस्त रहने की वजह से हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
जीवनसाथी की बातों पर ध्यान नहीं देते
अगर आप फोन की वजह से जीवनसाथी की बातों पर ध्यान नहीं देते हैं तो इस तरह की आदत उन्हें दुखी कर सकती है। क्योंकि दिन भर में कुछ वक्त ऐसा होना चाहिए जब आप दोनों साथ बैठ कर बिताएं। वो भी आपके प्यार और स्नेह की हकदार हैं।

भूलने की बीमारी
घर की छोटी-छोटी बातें भूलने लगें हैं या जीवनसाथी ने घर आते समय कुछ लाने को कहा था और आप भूल गए तो ये सही नहीं है। घर के किसी सदस्य का जन्मदिन, सालगिरह भूल गए तो इन सबका जिम्मेदार आपका फोन है।
घर की छोटी-छोटी बातें भूलने लगें हैं या जीवनसाथी ने घर आते समय कुछ लाने को कहा था और आप भूल गए तो ये सही नहीं है। घर के किसी सदस्य का जन्मदिन, सालगिरह भूल गए तो इन सबका जिम्मेदार आपका फोन है।