{"_id":"5d5654a68ebc3e6d1a13f8af","slug":"south-koreans-don-t-want-to-be-married-and-its-bad-for-the-economy","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"कोरिया में युवाओं के शादी न करने से पैदा हुआ आर्थिक संकट, पिता बनने के लिए सरकार दे रही पैसा","category":{"title":"Relationship","title_hn":"रिलेशनशिप","slug":"relationship"}}
कोरिया में युवाओं के शादी न करने से पैदा हुआ आर्थिक संकट, पिता बनने के लिए सरकार दे रही पैसा
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
Published by: ललित फुलारा
Updated Fri, 16 Aug 2019 03:20 PM IST
विज्ञापन
1 of 3
चीन के युवा शादी से कर रहे हैं इंकार
- फोटो : pixabay
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
दक्षिण कोरिया में महिलाओं के शादी नहीं करने से आर्थिक संकट पैदा हो गया है। दरअसल, यहां महिलाओं के ऐसे कई ग्रुप हैं जो कि शादी और मातृत्व से दूरी बना रहे हैं। इसकी वजह से आर्थिक संकट पैदा हो रहा है और कोरिया दुनिया के सबसे कम बर्थ रेट वाले देशों में शुमार हो गया है। बर्थ रेट घटने से लेबर क्राइसिस भी उत्पन्न हो रहा है। कई मैरीज हॉल बंद हो गए हैं। इसकी वजह से सरकार युवाओं को शादी के लिए प्रोत्साहित कर रही है और पैसा दे रही है।
2 of 3
कोरिया में शादी के लिए सरकार दे रही है पैसा
- फोटो : pixabay
सियोल के 20 फीसदी मैरिज हॉल बंद
कोरिया में सरकार शादी करने और पिता बनने के लिए इंसेटिव दे रही है। यहां के कई प्रांतों में तो सरकार महिलाओं से उनकी लंबाई, वजन, फोटो और बायोडाटा मांग रही है। दरअसल, जनसंख्या का घटना दक्षिण कोरिया में श्रम शक्ति के लिए खतरा बन रहा है। सियोल में तो 20 फीसदी से ज्यादा मैरिज हॉल बंद हो गए हैं। इसके अलावा सिरोयल के शिक्षा अधिकारी का कहना है कि इस साल के आखिर तक तीन मिडल स्कूल को बंद कर दिया जाएगा, क्योंकि स्कूल में पढ़ने के लिए बच्चों की कमी हो गई है।
3 of 3
यहां तक की ट्विटर पर इसे लेकर अलग तरह की प्रतिक्रिया देखने को मिल रही है। कई लोगों को यहां तक कहते हुए पढ़ गया है कि वह बिना पिता के घर पर कुछ नहीं कर सकते हैं। कोरिया में शादी नहीं करने को लेकर मुहिम ही चलने लगी है। इसमें यूट्यूब स्टार बेके हा-ना की महत्वपूर्ण भूमिका है।बेके हा-ना ' लिव अलोन लाइफ' मूवमेंट चला रही हैं।
सबसे विश्वसनीयहिंदी न्यूज़वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ेंलाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसेहेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health and fitness news), लाइवफैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्टफूड न्यूज़इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) औरयात्रा (travel news in Hindi) आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।