फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

रायपुर में स्वतंत्रता दिवस समारोह में स्कूली बच्चों ने बिखेरी लोककला की छटा, सरगुजा संभाग ने जीता पहला स्थान

Sat, 15 Aug 2026 02:45 PM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर Published by: अमन कोशले Updated Sat, 15 Aug 2026 02:45 PM IST
सार

सांस्कृतिक प्रतियोगिता में सरगुजा संभाग ने पहला, दुर्ग संभाग ने दूसरा और रायपुर संभाग ने तीसरा स्थान हासिल किया। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने विजेता विद्यार्थियों को शील्ड और मेडल देकर सम्मानित किया।

विज्ञापन
School children showcased folk art at Independence Day celebration in Raipur Surguja division won first place
स्कूली बच्चों ने बिखेरी लोककला की छटा - फोटो : अमर उजाला
राजधानी रायपुर के पुलिस परेड ग्राउंड में आयोजित राज्य स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह में स्कूली विद्यार्थियों की रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने दर्शकों का मन मोह लिया। छत्तीसगढ़ की लोककला, संस्कृति और देशभक्ति से जुड़ी प्रस्तुतियों ने पूरे समारोह में उत्साह और राष्ट्रप्रेम का माहौल बना दिया। करीब 850 विद्यार्थियों ने विभिन्न प्रस्तुतियों के माध्यम से अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। समारोह के दौरान आयोजित सांस्कृतिक प्रतियोगिता में सरगुजा संभाग ने पहला, दुर्ग संभाग ने दूसरा और रायपुर संभाग ने तीसरा स्थान हासिल किया। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने विजेता विद्यार्थियों को शील्ड और मेडल देकर सम्मानित किया।
School children showcased folk art at Independence Day celebration in Raipur Surguja division won first place
रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने दर्शकों का मन मोह लिया। - फोटो : अमर उजाला
सरगुजा संभाग के 286 छात्र-छात्राओं ने ‘वंदे मातरम्’ और ‘जय हिंद हम सबका अभिमान’ जैसे रिमिक्स गीतों पर शानदार प्रस्तुति दी। नृत्य और संगीत के जरिए विद्यार्थियों ने वंदे मातरम् की 150 वर्षों की यात्रा, मातृभूमि के प्रति प्रेम और देश की युवा शक्ति को आकर्षक अंदाज में प्रस्तुत किया। प्रस्तुति में नए भारत की विकास यात्रा और ऊंचाइयों को छूते देश की तस्वीर भी दिखाई गई।
School children showcased folk art at Independence Day celebration in Raipur Surguja division won first place
प्रस्तुतियों ने पूरे समारोह में उत्साह और राष्ट्रप्रेम का माहौल बना दिया। - फोटो : अमर उजाला
दुर्ग संभाग के 277 विद्यार्थियों ने ‘सजता, संवरता, निखरता ये देश’ गीत पर मनमोहक नृत्य प्रस्तुत किया। विद्यार्थियों ने अलग-अलग नृत्य शैलियों को अपनी प्रस्तुति में शामिल करते हुए देश की विविध संस्कृति और राष्ट्रप्रेम की भावना को खूबसूरती से सामने रखा। कदमों की लय और ऊर्जा से भरी इस प्रस्तुति को भी दर्शकों ने खूब सराहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
School children showcased folk art at Independence Day celebration in Raipur Surguja division won first place
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने विजेता विद्यार्थियों को शील्ड और मेडल देकर सम्मानित किया। - फोटो : अमर उजाला
रायपुर संभाग के 280 विद्यार्थियों ने ‘संकल्प बोल के हम तो निकल पड़े’ फ्यूजन गीत पर प्रस्तुति दी। विद्यार्थियों ने नृत्य के माध्यम से देश की रक्षा में तैनात सैनिकों के शौर्य, त्याग और बलिदान की गाथा को मंच पर जीवंत कर दिया। तीनों संभागों की प्रस्तुतियों ने स्वतंत्रता दिवस समारोह में छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक विविधता के साथ देशभक्ति की भावना को भी प्रभावशाली ढंग से सामने रखा।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed