{"_id":"6a8028a19d9d03b291030559","slug":"love-triangle-murder-in-raipur-first-hit-by-a-car-then-crushed-on-road-young-man-killed-due-to-love-dispute-2026-08-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"रायपुर में लव ट्रायंगल में हत्या: पहले कार से मारी टक्कर, फिर सड़क पर कुचला; प्रेम विवाद के चलते युवक की हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रायपुर में लव ट्रायंगल में हत्या: पहले कार से मारी टक्कर, फिर सड़क पर कुचला; प्रेम विवाद के चलते युवक की हत्या
Sat, 15 Aug 2026 02:27 PM IST
अमन कोशले
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
Published by: अमन कोशले
Updated Sat, 15 Aug 2026 02:27 PM IST
सार
प्रेम प्रसंग के चलते एक युवक की जान चली गई। एक युवक को कार से टक्कर मारने के बाद कुचल दिया। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया।
विज्ञापन
पहले कार से मारी टक्कर, फिर सड़क पर कुचला; प्रेम विवाद के चलते युवक की हत्या
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजधानी रायपुर में प्रेम प्रसंग के चलते एक युवक की जान चली गई। शहर के आमानाका थाना क्षेत्र स्थित एम्स अस्पताल के सामने एक युवक को कार से टक्कर मारने के बाद कुचल दिया। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। पूरी वारदात का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है, जिसमें घटना की भयावह तस्वीर दिखाई दे रही है।
पुलिस के अनुसार, मृतक की पहचान परमप्रीत सिंह (34वर्षीय) के रूप में हुई है। वह टाटीबंध स्थित उदया सोसायटी के सेक्टर-04 का रहने वाला था। मिली जानकरी के अनुसार, परमप्रीत का दुर्ग निवासी भरत मंगनानी से एक युवती को लेकर विवाद चल रहा था। शुक्रवार शाम करीब चार बजे दोनों का सामना एम्स अस्पताल के सामने हुआ। उस वक्त युवती भी कार में मौजूद थी।
विवाद के दौरान स्थिति अचानक बिगड़ गई। आरोप है कि भरत मंगनानी ने कार से परमप्रीत को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर के बाद परमप्रीत कार की छत पर जा गिरा। खुद को बचाने के लिए वाहन रोकने की कोशिश करता रहा। इसके बावजूद कार चालक ने गाड़ी नहीं रोकी। वह कुछ दूरी तक कार को तेज गति से चलाता रहा। इसी दौरान परमप्रीत सड़क पर गिर गया। इसके बाद कार से उसे कुचल दिया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
घटना की जानकारी मिलते ही आमानाका पुलिस मौके पर घटना स्थल पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण करने के साथ प्रत्यक्षदर्शियों से पूछताछ की। इसके अलावा आपपास लगे सीसीटीवी फुटेज समेत अन्य साक्ष्यों को जांच में शामिल किया है। प्रारंभिक जांच के आधार पर पुलिस ने मामले में BNS की धारा 103 के तहत हत्या का अपराध दर्ज किया है।
पुलिस ने घटना के दौरान कार में मौजूद युवती को हिरासत ले लिया है। घटना के संबंध में पूछताछ शुरू कर दी है। वहीं मुख्य आरोपी भरत मंगनानी घटना के बाद से फरार है। उसकी तलाश के लिए पुलिस की अलग-अलग टीमें संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही हैं। पुलिस का कहना है कि जांच के दौरान सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।