फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Independence Day: Tricolour unfurled with pride in Lucknow; Chief Minister Yogi and the Governor performed the

Independence Day: लखनऊ में शान से लहराया तिरंगा, मुख्यमंत्री योगी और राज्यपाल ने किया ध्वजारोहण; तस्वीरें

Sat, 15 Aug 2026 02:21 PM IST
Akash Dwivedi डिजिटल डेस्क, लखनऊ
डिजिटल डेस्क, लखनऊ Published by: Akash Dwivedi Updated Sat, 15 Aug 2026 02:21 PM IST
सार

स्वतंत्रता दिवस पर लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने अलग-अलग स्थानों पर ध्वजारोहण किया। मुख्यमंत्री ने स्वतंत्रता सेनानियों और शहीद जवानों को नमन करते हुए राष्ट्र निर्माण में योगदान का आह्वान किया। राज्यपाल ने शिक्षा, किसानों और कमजोर वर्गों के विकास को सभी की जिम्मेदारी बताया।

विज्ञापन
Independence Day: Tricolour unfurled with pride in Lucknow; Chief Minister Yogi and the Governor performed the
लखनऊ में शान से लहराया तिरंगा - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

देश के 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर राजधानी लखनऊ में राष्ट्रभक्ति और उत्साह का माहौल देखने को मिला। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने स्वतंत्रता दिवस पर अपने सरकारी आवास 5, कालिदास मार्ग पर ध्वजारोहण कर प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं दीं। वहीं राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने जन भवन में तिरंगा फहराया और सलामी ली।

विज्ञापन

Independence Day: Tricolour unfurled with pride in Lucknow; Chief Minister Yogi and the Governor performed the
सीएम योगी। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राष्ट्रनायकों और देश की रक्षा में बलिदान देने वाले वीर जवानों को नमन किया। उन्होंने कहा कि आजादी केवल राजनीतिक स्वतंत्रता तक सीमित नहीं है, बल्कि अराजकता, गरीबी, अशिक्षा, पिछड़ेपन और असमानता से मुक्ति भी इसका हिस्सा है। उन्होंने देश को कमजोर करने वाली ताकतों से सतर्क रहने और हर नागरिक से राष्ट्र निर्माण में अपने क्षेत्र से योगदान देने का आह्वान किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

Independence Day: Tricolour unfurled with pride in Lucknow; Chief Minister Yogi and the Governor performed the
सीएम योगी और डिप्टी सीएम। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
मुख्यमंत्री ने स्वतंत्रता संग्राम के वीरों को याद करते हुए मंगल पांडेय, रानी लक्ष्मीबाई, धनसिंह कोतवाल समेत अनेक स्वतंत्रता सेनानियों के संघर्ष को नमन किया। उन्होंने महात्मा गांधी, सरदार वल्लभ भाई पटेल, डॉ. भीमराव आंबेडकर और नेताजी सुभाष चंद्र बोस सहित राष्ट्रनायकों के योगदान को भी स्मरण किया।

विज्ञापन

Independence Day: Tricolour unfurled with pride in Lucknow; Chief Minister Yogi and the Governor performed the
कार्यक्रम का आयोजन। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने उत्तर प्रदेश पुलिस के इंस्पेक्टर सुनील कुमार के बलिदान को भी याद किया, जिन्हें कीर्ति चक्र से सम्मानित किया गया है। उन्होंने देश की सीमा और आंतरिक सुरक्षा के लिए बलिदान देने वाले जवानों को श्रद्धांजलि अर्पित की।

Independence Day: Tricolour unfurled with pride in Lucknow; Chief Minister Yogi and the Governor performed the
बच्चों को चॉकलेट देते सीएम योगी। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
उधर, जन भवन में राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने ध्वजारोहण के बाद राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। जन भवन के अधिकारियों-कर्मचारियों और आदर्श माध्यमिक विद्यालय के विद्यार्थियों ने सामूहिक रूप से राष्ट्रगीत ‘वंदे मातरम्’ का गायन किया। कार्यक्रम में उपस्थित लोगों को नशा मुक्ति की शपथ भी दिलाई गई।

Independence Day: Tricolour unfurled with pride in Lucknow; Chief Minister Yogi and the Governor performed the
राज्यपाल बच्चों को गिफ्ट देती हुईं। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
राज्यपाल ने कहा कि राष्ट्रध्वज को देखते ही हमें उन महान स्वतंत्रता सेनानियों का स्मरण होता है, जिन्होंने संघर्ष, त्याग और बलिदान के बाद देश को आजादी दिलाई। उन्होंने कहा कि बच्चों को शिक्षा दिलाना, किसानों की सहायता करना और समाज के कमजोर वर्गों को आगे बढ़ाना हम सभी का दायित्व है।

Independence Day: Tricolour unfurled with pride in Lucknow; Chief Minister Yogi and the Governor performed the
नाटक का आयोजन किया। - फोटो : अमर उजाला
उन्होंने ‘वंदे मातरम्’ के स्वतंत्रता आंदोलन में महत्व को रेखांकित करते हुए देशभक्तों और उन मातृ शक्तियों को नमन किया, जिन्होंने राष्ट्रभक्ति के इस भाव को जीवित रखा। राज्यपाल ने सभी से देश के विकास के लिए अपने दायित्वों का समयबद्ध और अनुशासित ढंग से निर्वहन करने का आह्वान किया।

Independence Day: Tricolour unfurled with pride in Lucknow; Chief Minister Yogi and the Governor performed the
नृत्य प्रस्तुत करतीं युवतियां। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
स्वतंत्रता दिवस पर प्रदेशभर में घरों, दुकानों और सरकारी-गैर सरकारी इमारतों पर तिरंगा लहराता नजर आया। चौराहों और सरकारी कार्यालयों को तिरंगे से सजाया गया। जगह-जगह ध्वजारोहण और देशभक्ति के कार्यक्रम हुए। आगरा में बच्चों ने तिरंगा यात्रा निकाली, जबकि वाराणसी में बाबा विश्वनाथ का मंदिर तिरंगा स्वरूप में सजाया गया।

Independence Day: Tricolour unfurled with pride in Lucknow; Chief Minister Yogi and the Governor performed the
सीएम योगी संबोधित किया। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
सीएम योगी ने कहा, सुशासन के मॉडल का प्रभाव है कि प्रदेश को पिछले 9 वर्षों में 50 लाख करोड़ रुपए का इन्वेस्ट मिला है। 4 करोड़ से ज्यादा रोजगार का सृजन हुआ। बड़े उद्योगों की संख्या ढाई गुना बढ़ी। 22 हजार से ज्यादा स्टार्टअप भी हो गए हैं। 

Independence Day: Tricolour unfurled with pride in Lucknow; Chief Minister Yogi and the Governor performed the
सीएम योगी सम्मानित करते हुए । - फोटो : अमर उजाला
सीएम योगी ने कहा,9 लाख से ज्यादा युवाओं को सरकारी नौकरी दी है। इंसेफ्लाइटिस जैसी संचारी बीमारियों को खत्म कर दिया गया है। स्कूलों में ड्रॉपआउट रेट 19 फीसदी से घटकर केवल 3 फीसदी बचा है। पिछले 9 साल में शिक्षक, शिक्षामित्र, अनुदेशक और रसोइयों को उचित मानदेय दिया है।
 
Independence Day: Tricolour unfurled with pride in Lucknow; Chief Minister Yogi and the Governor performed the
1.32 लाख से अधिक परिषदीय विद्यालयों और केजीबीवी में गूंजा - फोटो : अमर उजाला

स्वतंत्रता दिवस पर प्रदेश के 1.32 लाख से अधिक परिषदीय विद्यालयों और कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालयों में एक साथ ‘भारत माता की जय’ के जयघोष गूंजा, तो तिरंगे की छांव में नई पीढ़ी का राष्ट्रप्रेम और राष्ट्रनिर्माण का संकल्प एक साथ दिखाई दिया। स्वतंत्रता दिवस पर लगभग 1.41 करोड़ बच्चों ने तिरंगे को सलामी देकर राष्ट्रगान और वंदेमातरम् के सामूहिक गायन में सहभागिता की। 

सुबह से ही विद्यालय परिसर देशभक्ति के रंग में रंगे रहे। तिरंगे, फूलों और रंग-बिरंगी सजावट के बीच बच्चों ने गीत, कविता, नृत्य, नाटक और तिरंगा रैली के माध्यम से आजादी के अमर नायकों के त्याग और बलिदान को याद किया। 

तिरंगे को सलामी देते बच्चों का उत्साह और ‘भारत माता की जय’ के जयघोष ने स्वतंत्रता दिवस के आयोजन को भावनात्मक और राष्ट्रप्रेरक स्वर दिया। इन आयोजनों ने यह संकल्प भी मजबूत किया कि शिक्षा से सशक्त नई पीढ़ी ही विकसित, एकजुट और आत्मनिर्भर भारत की मजबूत नींव तैयार करेगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed