फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: Akhilesh Yadav took a dig at the BJP, saying those who did not respect the Tricolour are taking out a 'Tir

UP: अखिलेश यादव ने भाजपा पर कसा तंज, बोले- जिन्होंने तिरंगे का सम्मान नहीं किया, वे आज तिरंगा यात्रा निकाल रहे

Sat, 15 Aug 2026 02:13 PM IST
Akash Dwivedi डिजिटल डेस्क, लखनऊ
डिजिटल डेस्क, लखनऊ Published by: Akash Dwivedi Updated Sat, 15 Aug 2026 02:13 PM IST
सार

स्वतंत्रता दिवस पर अखिलेश यादव ने भाजपा सरकार पर किसान, शिक्षा और स्वास्थ्य व्यवस्था को लेकर निशाना साधा। उन्होंने तिरंगा यात्रा को लेकर भी भाजपा पर तंज कसा। उन्होंने संविधान और लोकतंत्र की मजबूती पर जोर दिया। साथ ही महिला आरक्षण लागू करने और सत्ता में आने पर समाजवादी पेंशन बहाल करने का दावा किया।

विज्ञापन
UP: Akhilesh Yadav took a dig at the BJP, saying those who did not respect the Tricolour are taking out a 'Tir
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव। -अमर उजाला - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव  ने भाजपा सरकार पर कई मुद्दों को लेकर निशाना साधा। पार्टी नेताओं ने लाखों क्रांतिकारियों और शहीदों को नमन करते हुए कहा कि उनके बलिदान से देश स्वतंत्र हुआ। संविधान मजबूत होगा तो लोकतंत्र भी मजबूत होगा और संविधान की मजबूती के लिए हर त्याग किया जाएगा।

विज्ञापन


अखिलेश यादव ने कहा, आजादी के बाद भी किसान सबसे ज्यादा परेशान है। सरकार पर शिक्षा के क्षेत्र में संकट पैदा करने और स्वास्थ्य व्यवस्था को बदहाल करने का आरोप लगाते हुए कहा कि स्वास्थ्य विभाग को खुद इलाज की जरूरत है। जिन्होंने तिरंगे का सम्मान नहीं किया, वे आज तिरंगा यात्रा निकाल रहे हैं। उन्होंने भाजपा और आजादी को एक-दूसरे का विलोम बताया।
विज्ञापन




कानपुर-लखनऊ एक्सप्रेसवे को लेकर भी सवाल उठाते हुए कहा कि पहली बरसात में सड़क ढह गई, जबकि 63 किलोमीटर सड़क की लागत चार हजार करोड़ रुपये से अधिक है। लाल किला झूठ बोलने की जगह नहीं है। महिला आरक्षण विधेयक 2027 में लागू करने की मांग करते हुए कहा कि सपा इसके लिए तैयार है। साथ ही सत्ता में आने पर समाजवादी पेंशन फिर शुरू करने का दावा किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

अखिलेश बोले- गोरखपुर में ठेकेदार की हत्या हो गई

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने भाजपा सरकार पर पीडीए समाज के शोषण, अपराध, भ्रष्टाचार और बेरोजगारी को लेकर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश में अपराधियों के हौसले बुलंद हैं और वंचित समाज के लोग इसका सबसे अधिक शिकार हो रहे हैं। 

प्रतापगढ़ में सौरभ विश्वकर्मा की हत्या, बदायूं में डॉक्टर से मारपीट और गोरखपुर में बिजली ठेकेदार की हत्या की घटनाओं का हवाला देते हुए उन्होंने प्रदेश की कानून-व्यवस्था पर सवाल उठाए। भाजपा शासन में महंगाई और भ्रष्टाचार से जनता परेशान है। थाना और कचहरी भ्रष्टाचार के अड्डे बन गए हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि धर्म और जाति देखकर फैसले किए जा रहे हैं। महिलाओं के खिलाफ अपराध, जमीनों पर कब्जे और पुलिस हिरासत में मौत की घटनाएं भी चिंता का विषय हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed