फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Ganesh Chaturthi 2024: भगवान गणेश के आधुनिक नामों पर करें बेटे या बेटी का नामकरण

Fri, 06 Sep 2024 02:06 PM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला Published by: शिवानी अवस्थी Updated Fri, 06 Sep 2024 02:06 PM IST
सार

यहां गणपति जी के कुछ आकर्षक नाम दिए जा रहे हैं, जिसमें से अपने बेटे या बेटी का नामकरण कर सकते हैं।

विज्ञापन
Ganesh Chaturthi 2024 Baby Boy Or Girl Name on Lord Ganesha Names With Meaning disprj
गणेश जी के नाम पर बेटे या बेटी का नाम - फोटो : Amar Ujala

Baby Boy Or Girl Name on Lord Ganesha: 7 सितंबर 2024 से गणेश उत्सव की शुरुआत हो रही है। 10 दिवसीय गणपति उत्सव में भक्त विघ्नहर्ता भगवान गणेश को अपने घर लाते हैं और विराजित करते हैं। बप्पा 10 दिन तक अपने भक्तों के घर या गणपति पंडालों में रहते हैं। ये माना जाता है कि गणपति जी हमारे साथ ही होते हैं। ऐसे में अगर भगवान के आने के साथ ही घर पर नन्हा मेहमान भी आ जाए तो खुशी दोगुनी हो जाती है। 



जैसे भगवान गणेश माता पार्वती और भगवान शिव की संतान हैं। वैसे ही गणेशोत्सव में आपको संतान की प्राप्ति होने पर उन्हें भगवान गणेश का अंश मानें। अपने बच्चे का नाम गौरी पुत्र गणेश के नाम पर कर सकते हैं। भगवान गणेश को कई नामों से पुकारा जाता है। उनके 108 नाम बहुत सुंदर और अर्थपूर्ण हैं। 

परिवार में बेटे का जन्म हुआ हो या बेटी का, गणेश जी के सुंदर नामों से आधुनिक और प्रभावी नाम का चयन आप अपने बच्चे के लिए भी कर सकते हैं। यहां गणपति जी के कुछ आकर्षक नाम दिए जा रहे हैं, जिसमें से अपने बेटे या बेटी का नामकरण कर सकते हैं।

Ganesh Chaturthi 2024 Baby Boy Or Girl Name on Lord Ganesha Names With Meaning disprj
baby boy - फोटो : Freepik

बेटे के लिए भगवान गणेश के सुंदर नाम

अथर्व
- भगवान गणेश के इस नाम का अर्थ है, ज्ञान और बुद्धि के देवता।

अद्वैत - बेटे के लिए इस नाम का अर्थ है अनोखा ।

ओजस- महत्वपूर्ण ऊर्जा से परिपूर्ण 

अमय का अर्थ अमृत से है

तक्ष- अविष्कार करना या मन में आकार देना

Ganesh Chaturthi 2024 Baby Boy Or Girl Name on Lord Ganesha Names With Meaning disprj
baby boy - फोटो : Freepik

सिद्धेश - धन्य का स्वामी या सफलता

शुबन- शुभ और प्रतिभाशाली

सुमुख- गणेश जी के इस नाम का अर्थ है, अच्छा दोस्त।

प्रथम- गणपति जी को प्रथम भी कहा जाता है, क्योंकि सभी देवी देवताओं में उनका स्मरण सबसे पहले किया जाता है।

सुप्रदीप- गणेश जी के इस नाम का अर्थ है प्रतिभाशाली

विज्ञापन
विज्ञापन
Ganesh Chaturthi 2024 Baby Boy Or Girl Name on Lord Ganesha Names With Meaning disprj
लड़कियों के लिए गणेश जी के नाम - फोटो : Freepik

लड़कियों के लिए गणेश जी के नाम

आर्विका- गणेश जी के इस सुंदर से नाम का अर्थ है सार्वभौमिक।

शुभायी - भगवान गणपति को शुभ का प्रतीक मानते हैं, बेटी के लिए ये नाम बेहद सुंदर है।

तनुषी - इस नाम का अर्थ है, दिव्य सौन्दर्य और बुद्धिमान।

कृति - भगवान गणेश के 108 नामों में से एक है।

मान्या- गणेश जी के इस नाम का अर्थ है सम्मान के योग्य।

विज्ञापन
Ganesh Chaturthi 2024 Baby Boy Or Girl Name on Lord Ganesha Names With Meaning disprj
गणेश के नामों पर बेटी का नामकरण - फोटो : Instagram

प्रज्ञा- सत्य-असत्य की पहचान करने में सक्षम

ज्ञाना- गजानन को ज्ञान का देवता कहते हैं, 

उत्कृष्टता- इस नाम का अर्थ है जो सर्वोत्तम हो।

सुखनिधि- भगवान गणेश का यह नाम बेटी के जीवन को सुखमय बना सकता है

गानवी- भगवान गणेश के भक्तों को गानवी कहा जाता है, बेटी के लिए ये आधुनिक नाम है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed