{"_id":"6a82321ae233256b13033724","slug":"celestial-gathering-of-planets-tonight-2026-08-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"आज रात आकाश में ग्रहों की महफिल: वैज्ञानिक बोले-बिना टेलिस्कोप दीदार का सुनहरा अवसर, बस सूर्यास्त का इंतजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आज रात आकाश में ग्रहों की महफिल: वैज्ञानिक बोले-बिना टेलिस्कोप दीदार का सुनहरा अवसर, बस सूर्यास्त का इंतजार
Mon, 17 Aug 2026 03:26 AM IST
दुष्यंत शर्मा
पंकज कुमार, नैनीताल
पंकज कुमार, नैनीताल
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Mon, 17 Aug 2026 03:26 AM IST
सार
तड़के और शाम को आसमान में ग्रहों की स्थिति कई अद्भुत और खूबसूरत दृश्य बनाने जा रही है जिसे देश के अधिकतर हिस्सों में नग्न आंखों से देखा जा सकेगा।
विज्ञापन
सांकेतिक चित्र
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
खगोलप्रेमियों के लिए आज यानी 17 अगस्त की रात बेहद खास होने वाली है। तड़के और शाम को आसमान में ग्रहों की स्थिति कई अद्भुत और खूबसूरत दृश्य बनाने जा रही है जिसे देश के अधिकतर हिस्सों में नग्न आंखों से देखा जा सकेगा। सूर्यास्त के तुरंत बाद पश्चिम में चंद्रमा और शुक्र का सुंदर त्रिकोण आसमान में बेहद खूबसूरत नजारा बनाएंगे।
विज्ञापन
हाल ही में अमावस्या के बाद लौट रहा अर्धचंद्राकार बाल चंद्रमा, सौरमंडल के सबसे चमकीले ग्रह शुक्र और स्पाइका (चित्रा) तारे के साथ मिलकर एक सुंदर कतार बनाता हुआ नजर आएगा। हालांकि, ये तीनों पिंड 16 अगस्त को एक-दूसरे के बेहद करीब थे लेकिन 17 अगस्त की शाम को भी इनकी चमक और आपसी तालमेल देखने लायक होगा। खगोल वैज्ञानिकों के अनुसार, सूर्यास्त के ठीक बाद शाम 7:15 से रात 8:30 बजे के बीच इस नजारे को देखने का सबसे अच्छा समय होगा।
विज्ञापन
सुबह के आकाश में मंगल और बृहस्पति की होगी जुगलबंदी
17 अगस्त की तड़के (भोर में) पूर्वी आसमान में भी हलचल रहेगी। लाल ग्रह मंगल इस दौरान मिथुन तारामंडल के दो तारों, ईटा और म्यू जेमिनोरम के बेहद करीब (लगभग 1 डिग्री की दूरी पर) पहुंच जाएगा। इसके ठीक नीचे सौरमंडल का सबसे बड़ा ग्रह बृहस्पति और बुध भी अपनी चमक बिखेरते नजर आएंगे। त़ड़के 4:00 से 5:15 बजे के बीच इन ग्रहों को पूर्वी क्षितिज पर साफ देखा जा सकता है।
विज्ञापन