Uk: 25 लाख उधार लेकर की थी शादी, फिर कार की मांग पर विवाहिता को पीटकर घर से निकाला; पति समेत चार के खिलाफ FIR
हल्द्वानी में दहेज में कार की मांग पूरी न होने का आरोप लगाते हुए ससुरालियों ने विवाहिता से मारपीट कर उसे घर से निकालने का मामला सामने आया है। पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर पति समेत चार के खिलाफ दहेज उत्पीड़न सहित अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दहेज में कार न लाने से नाराज ससुरालियों ने विवाहिता को मारपीट कर घर से निकाल दिया। इस मामले में मुखानी कोतवाली में पति, सास, ससुर और जेठ के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई गई है।
नवाड़ सैलानी फतेहपुर निवासी विवाहिता ने दर्ज प्राथमिकी में कहा है कि उसका विवाह 23 अप्रैल 2024 को दुम्काबंगर हल्दूचौड़ निवासी पंकज दुम्का के साथ हुआ था। विवाह के दौरान परिजनों ने जेवरात के साथ ही घरेलू सामान और दान स्वरूप मिले तीन लाख रुपये भी ससुरालियों को दिए थे। विवाह के समय बताया गया कि पंकज एमसीए पास है और प्राइवेट फर्म में जॉब करता है। उसका एक मार्ट भी है। साढ़े तीन एकड़ कृषि भूमि है। घर परिवार अच्छा देखकर परिजन उसके विवाह के लिए राजी हो गए। विवाहिता का आरोप है कि उसके पति का किसी दूसरी महिला के साथ अफेयर है। पीड़िता ने बताया कि उसके पिता रिटायर्ड हैं और उन्हें पैरालाइसिस है, परिजन पहले से ही परेशान हैं। 26 अप्रैल 2025 को गालीगलौज और मारपीट कर उसे घर से निकाल दिया गया। आरोप लगाया कि ससुरालियों ने उसके जेवरात भी अपने पास रख लिए हैं। पुलिस ने पति पंकज, ससुर दयाकिशन दुम्का, सास मुन्नी देवी और जेठ नीरज के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है। पहले यह प्रकरण महिला हेल्पलाइन में भी पहुंचा लेकिन दोनों पक्षों के बीच समझौता नहीं हुआ।
25 लाख रुपये उधार लेकर की थी शादी
विवाहिता के अनुसार उसके परिजनों ने रिश्तेदारों से 25 लाख रुपये उधर लेकर विवाह में खर्च किए। इसके बावजूद ससुराली उसे दहेज के लिए प्रताड़ित विवाहिता के अनुसार उसके परिजनों ने रिश्तेदारों से 25 लाख रुपये उधर लेकर विवाह में खर्च किए। इसके बावजूद ससुराली उसे दहेज के लिए प्रताड़ित करते रहे। आरोप है कि विवाह के कुछ समय बाद ही उसका जेठ पति की गैरमौजूदगी में उसके कमरे में आया और जोर जबरदस्ती करने लगा। जब इसकी शिकायत पति और सासु-ससुर से की गई तो वे उल्टा उस पर ही इल्जाम लगाने लगे रहे। आरोप है कि विवाह के कुछ समय बाद ही उसका जेठ पति की गैरमौजूदगी में उसके कमरे में आया और जोर जबरदस्ती करने लगा। जब इसकी शिकायत पति और सासु-ससुर से की गई तो वे उल्टा उस पर ही इल्जाम लगाने लगे।
दहेज उत्पीड़न के मामले में नामजद प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है। इसमें जो भी दोषी होगी उसके खिलाफ वैद्यानिक कार्रवाई की जाएगी।-मनोज कत्याल, एसपी सिटी