Haldwani News: रकसिया नाले के तेज बहाव में बही बाइक, चालक बाल-बाल बचा; क्षेत्र में दहशत का माहौल
हल्द्वानी के दमुवाढूंगा क्षेत्र में शनिवार रात बारिश के बीच रकसिया नाला उफान पर आ गया। तेज बहाव में एक बाइक सवार बह गया, लेकिन बाइक फंस जाने से उसकी जान बच गई। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने नाले पर पुलिया निर्माण की मांग उठाई है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हल्द्वानी में लगातार हो रही बारिश के बीच दमुवाढूंगा क्षेत्र का रकसिया नाला उफान पर आ गया। शनिवार रात तेज बहाव में एक बाइक सवार नाले में बह गया, हालांकि बाइक फंस जाने से उसकी जान बच गई। घटना के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल है।
हल्द्वानी नगर निगम के वार्ड संख्या-36, दमुवाढूंगा स्थित सरदार की कोठी के पास शिव मंदिर के सामने रकसिया नाला शनिवार रात बारिश के दौरान उफान पर आ गया। इसी दौरान बाइक सवार तनिष्क तिवारी नाला पार करने का प्रयास कर रहे थे, तभी तेज बहाव की चपेट में आकर उनकी बाइक बह गई। हालांकि नाले में बाइक फंस जाने से वह किसी तरह सुरक्षित बाहर निकल आए और बड़ा हादसा टल गया।
वार्ड पार्षद तनुजा जोशी ने बताया कि बरसात के मौसम में रकसिया नाला अक्सर उफान पर रहता है, जिससे हर साल दुर्घटनाओं का खतरा बना रहता है। उन्होंने प्रशासन से नाले पर स्थायी पुलिया का निर्माण कराने की मांग करते हुए कहा कि इससे भविष्य में ऐसे हादसों को रोका जा सकेगा।