फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Chandan Sagar, accused in 15 cases, arrested following a police-criminal encounter

Ramnagar: पुलिस-बदमाश मुठभेड़ में 15 मुकदमों का आरोपी चंदन सागर गिरफ्तार, पैर में लगी गोली; अस्पताल में भर्ती

Sun, 16 Aug 2026 11:02 AM IST
गायत्री जोशी संंवाद न्यूज एजेंसी, रामनगर
संंवाद न्यूज एजेंसी, रामनगर Published by: गायत्री जोशी Updated Sun, 16 Aug 2026 11:02 AM IST
सार

रामनगर के मालधन क्षेत्र में शनिवार देर रात पुलिस और बदमाश चंदन सागर के बीच मुठभेड़ हो गई। पुलिस पर फायरिंग के बाद हुई जवाबी कार्रवाई में आरोपी के पैर में गोली लगी, जिसके बाद उसे घायल अवस्था में गिरफ्तार कर अस्पताल में भर्ती कराया गया।

विज्ञापन
Chandan Sagar, accused in 15 cases, arrested following a police-criminal encounter
अस्पताल में भर्ती आरोपी चंदन सागर। - फोटो : संवाद

विस्तार

रामनगर में मालधन के 64 नंबर गेट के जंगल में देर रात पुलिस और एक बदमाश के बीच मुठभेड़ हो गई। पुलिस टीम को देखकर जंगल में छिपे आरोपी चंदन सागर ने पुलिसकर्मियों और उनके वाहनों को निशाना बनाते हुए फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस की गोली आरोपी के पैर में लगी, जिसके बाद उसे घायल अवस्था में गिरफ्तार कर उसे अस्पताल में भर्ती करा दिया है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, रामनगर के शिवलालपुर निवासी चंदन सागर पर कई आपराधिक मामले दर्ज है। लंबे समय से पुलिस आरोपी की गिरफ्तारी के प्रयास कर रही थी। शनिवार रात पुलिस आरोपी की गिरफ्तार के लिए हाथीडांगर क्षेत्र में पहुंची थी। इसी बीच आरोपी वन विभाग के चेकपोस्ट से आगे जंगल की ओर भागकर छिप गया। पुलिस ने जंगल में उसकी तलाश शुरू की तो आरोपी ने करीब तीन राउंड फायर किए। फायरिंग में पुलिस का एक वाहन भी क्षतिग्रस्त हुआ।
विज्ञापन


फायरिंग की सूचना मिलते ही अतिरिक्त पुलिस बल मौके पर पहुंचा और पूरे जंगल की घेराबंदी कर आरोपी को चारों ओर से घेर लिया। जवाबी कार्रवाई में चंदन सागर के पैर में गोली लगी। गोली पैर में लगी थी, जो आर-पार हो गई।  एसएसपी डॉ मंजूनाथ टीसी ने बताया कि चंदन सागर के खिलाफ हत्या, हत्या के प्रयास समेत करीब 15 मामले दर्ज हैं। आरोपी के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट के तहत भी कार्रवाई हो चुकी है। आरोपी की तलाश लंबे समय से की जा रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed