फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   A special alignment on Nag Panchami: Worship Lord Shiva and the Serpent Deity on Monday

नाग पंचमी पर बनेगा विशेष संयोग: सोमवार को करें शिव और नाग देवता की पूजा, सूर्य करेंगे सिंह राशि में प्रवेश

Sun, 16 Aug 2026 02:48 PM IST
गायत्री जोशी संवाद न्यूज एजेंसी, हल्द्वानी
संवाद न्यूज एजेंसी, हल्द्वानी Published by: गायत्री जोशी Updated Sun, 16 Aug 2026 02:48 PM IST
सार

नाग पंचमी सोमवार को श्रद्धा और आस्था के साथ मनाई जाएगी। इस बार नाग पंचमी, बिरूढ़ पंचमी और घी संक्रांति का विशेष संयोग बन रहा है। ज्योतिषाचार्यों के अनुसार यह दिन भगवान शिव और नाग देवता की पूजा-अर्चना के लिए अत्यंत शुभ माना गया है।

विज्ञापन
A special alignment on Nag Panchami: Worship Lord Shiva and the Serpent Deity on Monday
नाग पंचमी - फोटो : AI

विस्तार

नाग पंचमी सोमवार, 17 अगस्त को श्रद्धा और आस्था के साथ मनाया जाएगा। इस बार नाग पंचमी सोमवार को पड़ने के कारण पूजा-अनुष्ठान के लिए विशेष शुभ संयोग बन रहा है। इसी दिन भगवान सूर्य सिंह राशि में प्रवेश करेंगे। नाग पंचमी को भगवान शिव की आराधना और नाग देवताओं की पूजा के लिए विशेष माना जाता है। ज्योतिषाचार्यों के अनुसार इस दिन भगवान शिव का पूजन, नाग देवता की आराधना और रुद्राभिषेक करने का विशेष महत्व है। जिन लोगों की कुंडली में कालसर्प योग अथवा राहु-केतु संबंधी दोष बताए जाते हैं, वे नाग पंचमी पर भगवान शिव का पूजन कर नाग प्रतिमा अर्पित करते हैं।

विज्ञापन

ज्योतिष डॉ. नवीन चंद्र जोशी ने बताया बिरूढ़ पंचमी और घी संक्रांति भी सोमवार को मनाई जाएगी। इस दिन विरूढ़ भिगोने की परंपरा है। वहीं सूर्य के सिंह राशि में प्रवेश के साथ घी संक्रांति पर्व भी मनाया जाएगा। लोक मान्यता के अनुसार इस दिन घी का सेवन शुभ माना जाता है और इसे आरोग्य एवं सुख-समृद्धि से जोड़ा जाता है। इसके अलावा नाग पंचमी पर्व भी है। श्रीमद् देवी भागवत महापुराण के अनुसार महर्षि कश्यप की पत्नियों कद्रू और विनता से नाग तथा गरुड़ की उत्पत्ति हुई।

विज्ञापन


कुमाऊं में नाग देवताओं की पूजा की प्राचीन परंपरा रही है। नाग पंचमी पर पिंगली नाग, कालीनाग, धौलीनाग, बेरीनाग, फेणीनाग और वासुकी नाग सहित विभिन्न नाग मंदिरों में विशेष पूजा-अर्चना की जाती है। मंदिरों में पंचामृत से अभिषेक का विशेष महत्व माना जाता है। पंचामृत में दूध, दही, घी, शहद और शक्कर का प्रयोग किया जाता है। सुबह 7:15 बजे से शाम 3:55 बजे तक नाग पंचमी की पूजा के लिए शुभ है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed