Dussehra wishes 2026: दशहरा यानी बुराई पर अच्छाई, असत्य पर सत्य और अधर्म पर धर्म की विजय का प्रतीक। हर साल आश्विन मास के शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि को मनाया जाने वाला विजयादशमी का पर्व हमें प्रभु श्रीराम के आदर्शों, मर्यादा और सत्य के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है।
दशहरा की शुभकामनाएं: जय श्रीराम के जयकारों से गूंजे हर घर, विजयदशमी पर अपनों को भेजें ये शानदार शुभकामना संदेश
Happy Dusshera 2026: आज विजयदशमी का पर्व मनाया जा रहा है। आज का दिन अच्छाई की जीत का सबक देता है। इस मौके पर प्रियजनों को दशहरा की शुभकामनाएं भेजें।
----------------
जब-जब मन में अहंकार का रावण सिर उठाए,
राम के आदर्शों का दीप उसे राह दिखाए।
जीवन में सत्य और प्रेम का सदा वास हो,
आपके हर दिन में खुशियों का उल्लास हो।
विजयादशमी की हार्दिक शुभकामनाएं!
-------------------
--------------------
राम की मर्यादा, सीता का सम्मान मिले,
हनुमान-सी भक्ति और लक्ष्मण-सा साथ मिले।
मिट जाए जीवन से हर दुख और अंधकार,
आपके घर में सदा बरसे खुशियों की बहार।
दशहरा मंगलमय हो!
--------------------
--------------------
हर दिल में राम का उजियारा हो,
हर जीवन खुशियों का किनारा हो।
मिट जाएं मन के सारे विकार,
विजयादशमी लाए खुशियां अपार।
दशहरा की शुभकामनाएं!
------------------
--------------------
रावण के पुतले संग हर बुराई जलाएं,
मन के भीतर प्रेम और विश्वास जगाएं।
सत्य की राह पर कदम बढ़ाते रहें,
हर मुश्किल में जीत के दीप जलाते रहें।
आपको और आपके परिवार को दशहरे की बधाई!
------------------