Happy Shardiya Navratri 2024 Wishes: अश्विन माह के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा से शारदीय नवरात्रि पर्व की शुरुआत होती है। यह पावन पर्व नौ दिनों का होता है, जिसमें माता दुर्गा के नव स्वरूपों की हर दिन पूजा होती है। धार्मिक मान्यताओं के मुताबिक, माता दुर्गा धरती पर अपने भक्तों के घर पर 9 दिन वास करने के लिए आती हैं।
Shardiya Navratri 2024 Wishes: इन भक्तिमय संदेशों के जरिए अपनों को भेजें नवरात्रि की शुभकामनाएं
नवरात्रि के कुछ सुंदर संदेश दिए जा रहे हैं, जिसे आप अपने करीबियों को भेज शारदीय नवरात्रि की शुभकामनाएं दे सकते हैं।
ॐ जयन्ती मंगला काली भद्रकाली कपालिनी,
दुर्गा क्षमा शिवा धात्री स्वाहा स्वधा नमोऽस्तुते।
शुभ नवरात्रि
ॐ सर्वमंगल मांगल्ये शिवे सर्वार्थ साधिके,
शरण्ये त्रयम्बके गौरी नारायणी नमोस्तुते।
शुभ नवरात्रि
या देवी सर्वभूतेषु शक्तिरूपेण संस्थिता,
नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमो नमः।
शुभ नवरात्रि
नव कल्पना नव ज्योत्सना नव शक्ति नव अराधना
नवरात्रि के पावन पर्व पर पूरी हो हर मनोकामना।
शुभ नवरात्रि