{"_id":"5b98adb6867a557ec97f181f","slug":"hartalika-teej-2018-lord-shiva-and-goddess-parvati-worship-ways-will-help-you-to-get-married-soon","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"हरतालिका तीज 2018: बार-बार टूट रहा है रिश्ता तो तीज पर करें ये 5 उपाय, झट से बन जाएगी बात","category":{"title":"Relationship","title_hn":"रिलेशनशिप","slug":"relationship"}}
हरतालिका तीज 2018: बार-बार टूट रहा है रिश्ता तो तीज पर करें ये 5 उपाय, झट से बन जाएगी बात
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
लाख कोशिशों के बावजूद अगर आपका अपने पार्टनर से विवाद बना रहता है या फिर शादी के लिए कोई लड़का नहीं मिल रहा है तो माता पार्वती और भगवान शिव को मनाने वाले इस व्रत की मदद लें। आज शादीशुदा महिलाएं और कुंवारी लड़कियां अपनी हर इच्छा की पूर्ति के लिए हरतालिका तीज का व्रत रखती हैं। अगर आपके रिश्ते में भी कोई दिक्कत आ रही है तो इस दिन ये खास उपाय करने से आपको राहत मिल सकती है।
2 of 5
बार-बार टूटता है रिश्ता
ऐसी लड़कियां जिनकी शादी होने में काफी बाधाएं आ रही हो उन्हें इस दिन सुबह से ही निर्जल व्रत रखना चाहिए। इसके बाद प्रदोष काल में पीले वस्त्र पहनकर मंदिर जाएं। वहां शिवलिंग पर चंदन लगाकर जल अर्पित करें। माता पार्वती को कुमकुम अर्पित कर "ॐ पार्वतीपतये नमः" मंत्र का 108 बार जाप करें। माता पार्वती को चढ़ाया गया कुमकुम स्नान कर माथे पर जरूर लगाएं।
3 of 5
पति सुख
ऐसी स्त्रियां जिन्हें अपने पति से प्रेम नहीं मिलता है वो इस व्रत को निर्जल रख कर शाम को सोलह श्रृंगार करके शिव मंदिर जाकर उन्हें इत्र और जल चढ़ाएं। इसके अलावा माता पार्वती को सिन्दूर और लाल चुनरी अर्पित करें। ऐसा करने के बाद ॐ गौरीशंकराय नमः का 108 बार जाप करना चाहिए। पूजा समाप्त करने के बाद माता पार्वती को अर्पित की हुई चुनरी में 11 रुपए बांध कर अपने पास रख लें।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
माना जाता है कि इस कठिन व्रत का बहुत बड़ा महत्त्व है। इस व्रत को करने से महिलाओं को माता पार्वती का आशीर्वाद प्राप्त होता है और उनके पति को लंबी आयु प्राप्त होती है। इस दिन महिलाओं को क्रोध नहीं करना चाहिए। अपने गुस्से को शांत करने के लिए महिलाएं इस दिन हाथों में मेंहदी लगाती हैं। मेंहदी दिमाग को शांत रखने में मदद करती है।
विज्ञापन
5 of 5
teej
व्रत के दिन पूरी रात जागकर भगवान की पूजा करनी चाहिए। मान्यता के अनुसार यदि व्रत रखने वाली महिला रात में सो जाती है तो वह अगले जन्म में उसे अजगर के रूप में जन्म लेना पड़ता है।हरितालिका तीज का व्रत पूरे मन से रखने वाली महिलाओं और कुंवारी कन्याओं को माता पार्वती से अखंड सौभाग्यवती और मनचाहे वर की प्राप्ति का वरदान मिलता है।
सबसे विश्वसनीयहिंदी न्यूज़वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ेंलाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसेहेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health and fitness news), लाइवफैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्टफूड न्यूज़इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) औरयात्रा (travel news in Hindi) आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।