फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Nursery Admission: Parent interaction to be held in schools

नर्सरी एडमिशन : स्कूलों में होगा पैरेंट्स इंटरेएक्शन

Sun, 16 Aug 2026 06:01 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 16 Aug 2026 06:01 PM IST
विज्ञापन
Nursery Admission: Parent interaction to be held in schools
बच्चों की दिनचर्या, व्यवहार और परिवार के माहौल को जानेंगे स्कूल
विज्ञापन


नेहा शर्मा
नोएडा। निजी स्कूलों में नर्सरी एडमिशन की प्रक्रिया शुरू होने के साथ ही अभिभावकों ने भी तैयारी तेज कर दी है। रजिस्ट्रेशन के बाद अक्तूबर से दिसंबर के बीच बच्चों और अभिभावकों के इंटरेक्शन की प्रक्रिया शुरू होगी। स्कूलों में सिर्फ बच्चे की जानकारी ही नहीं ली जाएगी, बल्कि अभिभावकों के जरिये बच्चे की दिनचर्या, व्यवहार और परिवार के माहौल को भी समझने का प्रयास किया जाएगा।

स्कूल प्रबंधन के अनुसार, नर्सरी एडमिशन का इंटरेक्शन बच्चे की परीक्षा नहीं होता, बल्कि बच्चे और परिवार को समझने का माध्यम होता है। स्कूल यह जानने की कोशिश करते हैं कि बच्चा घर में किस तरह का वातावरण पाता है और अभिभावक उसकी पढ़ाई व विकास में किस तरह सहयोग करते हैं।
विज्ञापन


एपीजे स्कूल की प्रिंसिपल और सीबीएसई कोऑर्डिनेटर नेहा शर्मा ने बताया कि नर्सरी स्तर पर बच्चों को ऐसा होमवर्क दिया जाता है जिसे वे खुद कर सकें, लेकिन अभिभावकों की निगरानी जरूरी होती है। इसलिए स्कूल यह समझना चाहते हैं कि पैरेंट्स बच्चे को पढ़ाई के लिए किस तरह प्रोत्साहित करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रॉमिनेंस वर्ल्ड स्कूल की प्रिंसिपल डॉ. मृणालिनी ने बताया कि इंटरेक्शन के दौरान बच्चे की पसंद-नापसंद, सीखने की क्षमता, एलर्जी, वैक्सीनेशन, घर की दिनचर्या और स्वास्थ्य से जुड़े सवाल पूछे जाते हैं। स्कूल यह भी देखते हैं कि अभिभावक अपने बच्चे के व्यवहार और आदतों को कितना समझते हैं। इसका उद्देश्य बच्चे और परिवार के बीच जुड़ाव को समझना होता है।


बच्चों से पूछे जा सकते हैं ये सवाल
- अपना नाम और माता-पिता का नाम
- रंगों और आकृतियों की पहचान करना
- 1 से 10 तक गिनती
- फलों और आसपास की चीजों के नाम
- चित्र देखकर कहानी बताना
- दोस्तों के नाम और पसंदीदा खेल

पैरेंट्स से पूछे जाने वाले सवाल
स्कूल अभिभावकों से बच्चे की दिनचर्या, खाने-पीने की आदत, पढ़ाई में रुचि, खेलने का समय, घर में बोली जाने वाली भाषा और अनुशासन सिखाने के तरीके के बारे में जानकारी लेते हैं। साथ ही यह भी पूछा जाता है कि बच्चा मोबाइल, टीवी या अन्य स्क्रीन का कितना इस्तेमाल करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed