{"_id":"6a81bda13bade1f41803d907","slug":"noida-kings-kick-off-up-t20-league-with-a-win-grnoida-news-c-23-1-lko1064-103339-2026-08-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: यूपी टी-20 लीग में नोएडा किंग्स ने किया जीत से आगाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: यूपी टी-20 लीग में नोएडा किंग्स ने किया जीत से आगाज
विज्ञापन
लखनऊ में चल रहीं उत्तर प्रदेश टी 20 क्रिकेट लीग के चौथे सीजन में खेलते नोएडा किंग्स के क्रिके
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
ग्रेटर नोएडा। लखनऊ के इकाना स्टेडियम में शनिवार को उत्तर प्रदेश टी-20 लीग में नोएडा किंग्स ने जीत से शुरूआत की।
टीम ने कानपुर सुपर स्टार्स को 3 विकेट से मात दी। 135 रन के लक्ष्य का पीछा कर रही नोएडा किंग्स ने अपने 7 विकेट सिर्फ 57 रन पर ही गंवा दिए। आठवें विकेट के लिए बॉबी यादव और कार्तिक सिद्धू ने शानदार पारी खेलते हुए अपनी टीम को 2 गेंद शेष रहते जीत दिला दी। कार्तिक सिद्धू को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।
नोएडा किंग्स के शिवा सिंह और कुणाल त्यागी ने तीन-तीन विकेट लेकर कानपुर सुपर स्टार्स की टीम के शीर्ष क्रम को बिखेर दिया। यशोवर्धन सिंह (28 रन) और शुभम मिश्रा (29 रन) की मदद से कानपुर की टीम ने 134 रन बनाए। जवाब में बॉबी यादव ने 44 और कार्तिक ने 34 रन की शानदार पारी खेलकर टीम को जीत दिलाई।