फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   dgsfd

Noida News: सात फेरे के बाद तंत्र-मंत्र का बनाया दबाव, विवाहिता ने लगाए गंभीर आरोप

Sun, 16 Aug 2026 09:17 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 16 Aug 2026 09:17 PM IST
विज्ञापन
dgsfd
- सेक्टर-49 थानाक्षेत्र का मामला, मैट्रिमोनियल साइट के माध्यम से हुई शादी
विज्ञापन

- लखनऊ की महिला ने पति पर लगाए गंभीर आरोप

माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। शादी के बाद जिस घर को एक महिला ने अपना संसार समझा, वहीं उसके सामने आने वाली सच्चाई ने उसकी जिंदगी को डर और खौफ में बदल दिया। आरोप है कि पति और ससुरालवालों के कथित उत्पीड़न के बीच उस पर तांत्रिक गतिविधियों में जबरन शामिल होने का दबाव बनाया गया। विरोध करने पर परेशान किये जाने लगा। वैवाहिक वेबसाइट के जरिए नवंबर 2025 में हुआ यह रिश्ता महिला के लिए खुशियों के बजाय उत्पीड़न की कहानी बन गया। मामला सेक्टर-49 थानाक्षेत्र का है।
वर्ष 2025 के नवंबर माह में लखनऊ की रहने वाली महिला की शादी वैवाहिक वेबसाइट के माध्यम से नोएडा के युवक के साथ हुई थी। शादी के बाद पति अंकित श्रीवास्तव और उसका परिवार महिला के मायके पक्ष के सदस्यों के लिए अपशब्दों का उपयोग करते थे। आरोप है कि अंकित ने अपनी नौकरी और आर्थिक स्थिति के बारे में भी गलत जानकारी दी। पति के परिवार में तांत्रिक गतिविधियां भी की जाती थीं। महिला को इन गतिविधियों में जबरन शामिल करने का प्रयास किया गया। विरोध करने पर उत्पीड़न और बढ़ा दिया गया।
विज्ञापन

महिला ने पति अंकित के कई अन्य महिलाओं से संग संबंध होने के भी आरोप लगाए हैं। महिला के पास इनमें से कुछ संबंधों के साक्ष्य भी मौजूद हैं। अंकित का जयपुर निवासी एक महिला से भी लंबे समय से संबंध है। वह उसे लगातार धनराशि और अन्य लाभ देता है। पूर्व में भी अंकित ने एक शादी की थी। थाना प्रभारी राम प्रसाद शर्मा ने बताया शिकायत प्राप्त हुुई है जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed