{"_id":"6a81e30f88aa6ab929057223","slug":"did-not-allow-the-authority-to-install-a-board-on-their-land-grnoida-news-c-23-1-lko1064-103363-2026-08-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: अपनी जमीन पर प्राधिकरण को नहीं लगाने दिया बोर्ड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: अपनी जमीन पर प्राधिकरण को नहीं लगाने दिया बोर्ड
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अपनी जमीन पर प्राधिकरण को नहीं लगाने दिया बोर्ड
-बिसरख गांव का मामला, प्राधिकरण की तरफ से कोतवाली में दी शिकायत
-ग्रामीणों ने भी सरकारी जमीन पर अवैध कब्जे को रोकर जांच की मांग की
माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। बिसरख गांव में रविवार को पहुंची प्राधिकरण की टीम को ग्रामीणों ने अपनी जमीन पर बोर्ड नहीं लगाने दिया। सूचना पर बिसरख कोतवाली पुलिस भी मौके पर पहुंची लेकिन विरोध के बाद प्राधिकरण ने सोमवार को फिर से बोर्ड लगाने का फैसला लिया है। प्राधिकरण ने एक नामजद समेत अन्य लोगों के खिलाफ बिसरख कोतवाली में शिकायत दी है। वहीं कुछ ग्रामीणों ने भी बोर्ड नहीं लगने देने वालों के खिलाफ पुलिस से शिकायत की है और जांच करने की मांग की है।
प्राधिकरण अफसरों ने बताया कि बिसरख गांव के खसरा नंबर 666 में प्राधिकरण की 10000 वर्ग मीटर जमीन है। जिस पर गांव के कुछ लोग अवैध कब्जा कर रहे थे। शनिवार को भी जमीन पर अवैध निर्माण कराने का प्रयास किया गया। तब भी प्राधिकरण की टीम ने मौके पर पहुंचकर काम रुकवा दिया था। अब रविवार को भी आरोपी जमीन पर निर्माण कार्य करा रहा था। सूचना पर पुलिस के साथ टीम मौके पर पहुंची और काम रुकवाया। आरोप है कि प्राधिकरण ने जमीन पर अपना बोर्ड लगाने का प्रयास किया लेकिन आरोपी ने अपने साथियों के साथ मिलकर बोर्ड नहीं लगाने दिया। प्राधिकरण के अफसरों ने बताया कि एक आरोपी के खिलाफ नामजद और उसके अज्ञात साथियों के खिलाफ शिकायत बिसरख कोतवाली में दी है। वहीं पुलिस बल मांगा गया है। पुलिस बल मिलने पर सोमवार को जमीन पर प्राधिकरण का बोर्ड लगाया जाएगा।
ग्रामीणों ने भी दी है पुलिस को शिकायत
प्राधिकरण जिस जमीन को अपना बताकर बोर्ड लगाने का प्रयास कर रहा है, उस पर ग्रामीण भी आमने-सामने हैं। कुछ ग्रामीणों ने भी बिसरख कोतवाली में उस व्यक्ति के खिलाफ शिकायत दी है, जिस पर प्राधिकरण की जमीन पर अवैध निर्माण कर कब्जा करने का आरोप लगा है। शिकायतकर्ताओं ने मांग की है कि सरकारी जमीन पर अवैध निर्माण को तत्काल रोका जाए। एसीपी-2 सेंट्रल नोएडा कमलेश कांत का कहना है कि जमीन पर अवैध निर्माण करने की शिकायत मिली थी। वहां काम रुकवा दिया गया है। साथ ही इसकी सूचना प्राधिकरण को दे दी गई है।