{"_id":"6a81e329ad42e53f9b087422","slug":"dfgsdf-grnoida-news-c-1-noi1095-4617081-2026-08-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: गैस बिल जमा करने के बहाने भेजी एपीके फाइल, तीन बुजुर्गों से ठगे 24 लाख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: गैस बिल जमा करने के बहाने भेजी एपीके फाइल, तीन बुजुर्गों से ठगे 24 लाख
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
- घर बैठे क्रेडिट कार्ड बनवाने का दिया झांसा, ऑनलाइन इनकम टैक्स का फार्म 16 की जानकारी पता करने के चक्कर में बन गए ठगी का शिकार
माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। घर बैठे क्रेडिट कार्ड बनवाने और इनकम टैक्स का फार्म 16 उपलब्ध कराने का झांसा देकर साइबर ठगों ने तीन बुजुर्गों से 24 लाख रुपये ऐंठ लिए। पीड़ितों ने साइबर क्राइम थाने में मामले दर्ज कराए हैं और पुलिस जांच कर रही है। बैंक खातों के विवरण के माध्यम से पुलिस आरोपियों की गतिविधि का पता लगा रही है।
सेक्टर-61 निवासी 69 वर्षीय कपड़ा कारोबारी राजेश के पास बीते साल 18 मई को एक ठग ने बैंककर्मी बनकर फोन किया। ठग ने उन्हें घर बैठे क्रेडिट कार्ड बनाने का प्रस्ताव दिया। ऑनलाइन फॉर्म भरवाने के बहाने व्हाट्सएप पर एक एपीके फाइल भेजी। फॉर्म भरने के बाद ठग ने आवेदन होने का दावा किया और फोन रख दिया। अगले दिन राजेश को बैंक खाते से 8 लाख रुपये निकलने का मैसेज प्राप्त हुआ तो ठगी का एहसास हुआ।
वहीं सेक्टर-107 के 61 वर्षीय सेवानिवृत्त रेलवे कर्मी हेमंत ने 3 जुलाई को गूगल पर इनकम टैक्स फॉर्म 16 खोजा था। इसी दौरान एक ठग ने उन्हें फोन किया और फॉर्म देने के बहाने एपीके फाइल डाउनलोड करवा दी। ठग ने उनके बैंक खाते की जानकारी प्राप्त कर 9 लाख रुपये ट्रांसफर कर लिए। नोएडा के सेक्टर-31 निवासी 67 वर्षीय राजेंद्र को 6 फरवरी को एक ठग ने आइजीएलकर्मी बनकर फोन किया। ठग ने उन्हें आइजीएल बिल बकाया होने की जानकारी दी। राजेंद्र ने बिल जमा होने का दावा किया तो ठग ने बकाया बिल दिखाने के बहाने एक एपीके फाइल भेज दी। इस फाइल के जरिये ठग ने राजेंद्र के खाते से 7 लाख रुपये ट्रांसफर कर लिए। डीसीपी साइबर सुरक्षा शैव्या गोयल ने बताया कि शिकायत के आधार पर मामले दर्ज कर लिए गए हैं।