फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Old metro cards will not be replaced; they will be updated to NCMC.

Noida News: बदले नहीं जाएंगे पुराने मेट्रो कार्ड, एनसीएमसी में अपडेट होंगे

Sun, 16 Aug 2026 10:30 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 16 Aug 2026 10:30 PM IST
विज्ञापन
Old metro cards will not be replaced; they will be updated to NCMC.
बदले नहीं जाएंगे पुराने मेट्रो कार्ड, एनसीएमसी में अपडेट होंगे
विज्ञापन

-कार्ड बदले जाने की सूचना पर बड़ी संख्या में मेट्रो स्टेशन पर पुराने कार्ड लोग बदलवाने पहुंचे

नोएडा। नोएडा मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (एनएमआरसी) की एक्वा लाइन पर शनिवार से नेशनल कॉमन मोबिलिटी कार्ड (एनसीएमसी) से सफर शुरू हो गया है। रविवार को बहुत से मेट्रो यात्रियों ने नया एनसीएमसी कार्ड लेने और पुराना अपना नोएडा मेट्रो का कार्ड जमा करने की पेशकश काउंटर पर की। इस पर एनएमआरसी की तरफ से स्पष्ट किया गया कि पुराने कार्ड को नए कार्ड से बदला नहीं जाएगा। सिस्टम से पुराना कार्ड ही एनसीएमसी के रूप में सक्रिय कर दिया जाएगा। यह निशुल्क है। नोएडा मेट्रो ही नहीं दिल्ली मेट्रो के भी किसी स्टेशन के काउंटर पर जाकर भी कार्ड को एनसीएमसी के रूप में सक्रिय करवाया जा सकता है। नोएडा मेट्रो के रूट पर रविवार तक 98 नए एनसीएमसी कार्ड यात्रियों ने लिए। वहीं, 120 पुराने कार्ड एनसीएमसी के रूप में अपडेट किए गए। दिल्ली मेट्रो में पहले से एनसीएमसी की सुविधा थी। इसी तरह व्हॉट्सएप नंबर 9599030188 से भी मेट्रो टिकट की सुविधा नोएडा मेट्रो ने शुरू कर दी है। ब्यूरो

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed